Hindi

हमास की बंधक रही लड़की की खौफनाक कहानी, जानवर के डॉक्टर ने किया ऑपरेशन

Hindi

54 दिन बाद हमास की कैद से रिहा हुई मिया

हमास ने 110 बंधकों को मुक्त किया है। इनमें एक मिया स्कीम भी है। 54 दिन हमास की कैद में रहने के बाद बाहर आई मिया ने खौफनाक कहानी सुनाई है। जानवरों के डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया था।

Image credits: Twitter
Hindi

डांस पार्टी से मिया को हमास ने किया था अगवा

21 साल की मिया सात अक्टूबर को एक डांस पार्टी में थीं तभी हमास के आतंकियों ने हमला बोल दिया था। भागने की कोशिश के दौरान मिया की बांह में गोली लग गई थी। उसे बंधक बना लिया गया था।

Image credits: Twitter
Hindi

मिया ने मां और भाई को लगाया गले

मिया के पास फ्रांस की नागरिकता भी है। इजरायली प्रधानमंत्री के ऑफिस ने उसे हमास द्वारा मुक्त किए जाने की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें मिया अपनी मां और भाई को गले लगाते दिख रही है।

Image credits: Twitter
Hindi

हमास ने जारी किया था मिया का वीडियो

हमास ने बंधक बनाई गई मिया का वीडियो जारी किया था। इसमें दावा किया गया था कि बंधकों के साथ अच्छा व्यवहार किया जा रहा है। इसके बाद मिया एक जाना पहचाना चेहरा बन गई थीं।

Image credits: Twitter
Hindi

डॉक्टर ने किया था मिया का इलाज

वीडियो में मिया का इलाज एक डॉक्टर द्वारा करते दिखाया गया था। इसके साथ ही कहा गया था कि वह जल्द से जल्द अपने परिवार से मिलेगी।

Image credits: Twitter
Hindi

जानवरों के डॉक्टर ने की सर्जरी

मिया के परिवार ने कहा है कि उसके हाथ की सर्जरी एक पशुचिकित्सक ने की थी। कैद में रहने के दौरान वह कमजोर हो गई है। उसे फिजियोथेरेपी भी नहीं दी गई।

Image credits: Twitter
Hindi

मिया के रिहा होने पर मैक्रों ने जताई खुशी

मिया के रिहा होने पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "यह बहुत बड़ी खुशी है। इसे मैं उनके परिवार और सभी फ्रांसीसी लोगों के साथ शेयर करता हूं।"

Image Credits: Twitter