World news

जापान में भूकंप से हजारों घर तबाह, बढ़ते जा रहे मौतों के आंकड़े

Image credits: social media

जापान में बर्बादी लेकर आया नया साल

नए साल पर जहां दुनिया भर में जश्न का माहौल था तो वहीं जापान में मातम और चीखपुकार मची थी। नए साल 1 जनवरी को जापान में भूंकप ने मचाई थी तबाही। 

Image credits: social media

जापान में हजारों गृृहस्थियां हो गईं बर्बाद

जापान में नए साल पर आए भूकंप ने हजारों गृहस्थियां बर्बाद हो गई थीं। कई घर जमींदोज हो गए थे। 

Image credits: social media

जापान में भूकंप में अब तक 161 मौतें

जापान में भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इसमें जानमाल का भी काफी नुकसान हुआ है। अब तक 161 लोगों की मौत हो चुकी है।

Image credits: social media

भूकंप में 100 से अधिक लापता

जापान में आए भूकंप में अब तक सौ से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है। मलबों को हटाकर लोगों की तलाश की जा रही है। 

Image credits: social media

जापान में बर्फबारी के कारण बचाव कार्य में दिक्कत

जापान में प्रकृति की दोहरी मार पड़ी है। भूकंप से तमाम घर बर्बाद होने के साथ लोगों की मौतें हुई हैं। और अब यहां पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है।

Image credits: social media

जापान के इशिकावा में 7.5 तीव्रता से आया था भूकंप

जापान के इशिकावा में आए भूकंप की तीव्रता 7.5 आंकी गई थी। इस दौरान कई इमारत ढह गईं और एक मीटर ऊंचाई तक सुनामी लहरें उठीं। नोटो प्रायद्वीप में हालात ज्यादा खराब हैं। 

Image credits: social media

1000 से अधिक स्थानों पर भूकंप

जापान में आए भूकंप से 1000 से अधिक स्थानों पर धरती बुरी कांप गई जिससे कई इमारतों ढह गईं। भूस्खलन से करीब 2000 से अधिक लोग लापता हो गए थे। कुछ के शव निकले तो कुछ अभी भी लापता हैं।

Image credits: social media