Hindi

अपने शरीर पर पेंटिंग बनाती है यह कलाकार, देखकर हैरान रह जाते हैं लोग

Hindi

डेन यून की बॉडी है उनका कैनवास

दक्षिण कोरियाई कलाकार डेन यून पेंटिंग करती हैं। वह कैनवास के रूप में अपने शरीर का इस्तेमाल करती हैं। डेन यून अपने शरीर पर ऐसी तस्वीरें बनाती हैं जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

भूत मानते थे दक्षिण कोरिया के लोग

डेन यून को दक्षिण कोरिया में लोग "डोकाकेबी" की तरह देखते थे। यह एक प्रकार का कोरियाई भूत है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी कलाकारी को खूब पसंद करते हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

अमेरिका में रहती हैं डेन यून

डेन यून अब अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें अपने शरीर पर तस्वीर बनाना अच्छा लगता है, लेकिन कई लोगों को यह डरावना भी लगता है।

Image credits: Twitter
Hindi

2016 में वायरल हुई थी पहली तस्वीर

30 साल की डेन यून ने कहा कि उनकी तस्वीरें यूरोप और अमेरिका में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुई हैं। 2016 में उनकी तस्वीर पहली बार वायरल हुई थी।

Image credits: Twitter
Hindi

तस्वीरों से छेड़छाड़ नहीं करतीं डेन यून

डेन यून ने कहा कि सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी सभी तस्वीरें असली हैं। वह पोस्ट-प्रोडक्शन में कभी भी अपनी तस्वीरों से छेड़छाड़ नहीं करती हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

पेंटिंग बनाने में लगते हैं 3-12 घंटे

डेन यून एक आईना, एक कैमरा और बॉडी पेंट की मदद से पेंटिंग करती हैं। उन्हें एक पेंटिंग बनाने और उसे शूट करने में तीन से 12 घंटे लगते हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

खुद के शरीर पर करती हैं पेंटिंग

डेन यून ने बताया कि वह किसी मॉडल का इतना समय नहीं लेना चाहती थी। इसलिए खुद के शरीर पर पेंटिंग करती हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

दिमाग चकरा देती है यून की पेंटिंग

यून की पेंटिंग इंसान के दिमाग को चकरा देने वाले और कभी-कभी परेशान करने वाले होते हैं। इसके बारे में उन्होंने कहा कि वह देखने वालों को परेशान नहीं करना चाहतीं।

Image Credits: Twitter