Hindi

अपने ही भाई-बहन से शादी करने में सबसे आगे पाकिस्तानी, ये है वजह

Hindi

चर्चा में है मज का विज्ञापन

पाकिस्तानी डेटिंग ऐप मज का विज्ञापन "Cousins to choro, koi aur dhoondo" चर्चा में है। बात अपने भाई-बहन से शादी करने की हो तो पाकिस्तानी सबसे आगे हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

65% है चचेरे भाई-बहन का विवाह दर

BMC महिला स्वास्थ्य डेटा के अनुसार पाकिस्तान में चचेरे भाई-बहन विवाह की दर 65% के साथ दुनिया में सबसे अधिक है। इसके बाद भारत, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, ईरान, मिस्र व तुर्की हैं।

Image credits: Getty
Hindi

पाकिस्तान में आम बात है भाई-बहन की शादी

पाकिस्तान के लोगों के लिए अपने चचेरे भाई-बहन से शादी करना आम बात है। लोगों का मानना है कि इससे परिवार का धन परिवार के पास ही रहता है।

Image credits: Freepik
Hindi

परिवार से ज्यादा जुड़कर रहती है लड़की

लोगों का मानना है कि लड़की के अपने ससुराल वालों के साथ दोहरे या एक से अधिक रिश्ते होते हैं तो वह परिवार से ज्यादा जुड़कर रहती है। वह अपने पति की अच्छी तरह से देखभाल करती है।

Image credits: Freepik
Hindi

लड़कियों के लिए घर के बाहर के पुरुषों से मिलना कठिन

पाकिस्तान में लड़कियों के लिए परिवार से बाहर के पुरुष से मिलना कठिन होता है। रिश्ते-नाते में शादी होने से वे पहले अपने भावी पति के बारे में जान पाती हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

बढ़ रही आनुवांशिक बीमारियां

भाई-बहन के बीच शादी की कीमत पाकिस्तान के लोगों को चुकानी पड़ रही है। इसके चलते आनुवांशिक बीमारियां बढ़ रहीं हैं। इनमें थैलेसीमिया आम है। यह वंशानुगत रक्त विकार है।

Image credits: Freepik
Hindi

म्यूटेशन से बढ़ रहे आनुवंशिक विकार

पाकिस्तान में जेनेटिक म्यूटेशन के चलते आनुवांशिक बीमारियां बढ़ रहीं हैं। यहां 130 विभिन्न प्रकार के आनुवंशिक विकारों में 1000 से अधिक म्यूटेशन दर्ज किए गए हैं।

Image Credits: Freepik