World news

पोप फ्रांसिस ने Sex पर दिया ज्ञान, बोले Porn न देखना हो जाओगे बर्बाद

Image credits: Twitter

पोप फ्रांसिस बोले यौन सुख ईश्वर का उपहार

पोप फ्रांसिस ने Sex पर ज्ञान देते हुए यौन सुख को गॉड गिफ्ट बताया है। उन्होंने कहा कि "सेक्स एक ऐसी चीज है जिसे संजोया जाना चाहिए", लेकिन इसे पोर्नोग्राफी से कमजोर किया जा रहा है।

Image credits: Twitter

प्यार की रक्षा करनी चाहिए

पोप ने लोगों को आगाह किया कि पोर्न नहीं देखें नहीं तो जीवन बर्बाद हो जाएगा। पोप ने कहा कि हमें प्यार की रक्षा करनी चाहिए। वासना की लड़ाई के खिलाफ जीतना जीवनभर का काम हो सकता है।

Image credits: Freepik

पोर्न की लत बेहद खतरनाक

पोप ने चेतावनी दी कि पोर्न की लत बेहद खतरनाक है। यह इंसान को "खतरनाक बुराई" की ओर ले जाती है। वासना लूटती है। वह दूसरे की नहीं बल्कि केवल अपनी जरूरत और खुशी की सुनना चाहती है।

Image credits: Freepik

पुजारी के दिल को कमजोर बनाता है सॉफ्ट पोर्न

यह पहली बार नहीं है जब पोप ने पोर्न के खतरों के बारे में बात की है। अक्टूबर 2022 में उन्होंने सॉफ्ट पोर्न को ऐसा प्रलोभन बताया था जो "पुजारी के दिल को कमजोर करता है"।

Image credits: Freepik

पुजारी और नन भी देखते हैं पोर्न

पोप ने स्वीकार किया कि वह उन पुजारियों और ननों के बारे में जानते थे जो पोर्न देखते थे। उन्हें सलाह दी थी कि वे अपने फोन से इसे हटाकर प्रलोभन दूर करें।

Image credits: Freepik

बुराई है डिजिटल पोर्नोग्राफी

पोप फ्रांसिस ने कहा, "आपमें से हर कोई सोचता है कि क्या डिजिटल पोर्नोग्राफी का अनुभव किया है। यह एक बुराई है जो बहुत से लोगों के साथ ही पुजारियों और ननों के पास भी है।"

Image credits: Freepik

सामान्य पोर्नोग्राफी भी खतरनाक

पोप ने कहा था, "मैं बाल शोषण जैसे आपराधिक पोर्नोग्राफी के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। यह पहले से ही पतनशीलता है। सामान्य पोर्नोग्राफी भी खतरनाक है।"

Image credits: Freepik