Hindi

39 साल की बार्बी जैसी इस हसीना के लिए धड़कता है 69 साल के पुतिन का दिल

Hindi

एकातेरिना मिजुलिना के करीब आ गए हैं व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निजी जीवन को लेकर एक जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि पुतिन की नजदीकियां एकातेरिना "कात्या" मिजुलिना से बढ़ गईं हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

पुतिन से 32 साल छोटी है मिजुलिना

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार 71 साल के पुतिन और 39 साल की मिजुलिना करीब आ गए हैं। दोनों के उम्र में 32 साल का अंतर है। मिजुलिना कला इतिहासकार हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

सेफ इंटरनेट लीग की प्रमुख हैं मिजुलिना

मिजुलिना क्रेमलिन समर्थक सेफ इंटरनेट लीग की प्रमुख हैं। उनके काम का मुख्य हिस्सा रूस और उसके राष्ट्रपति की आलोचना (खासकर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध पर) पर नजर रखना है।

Image credits: Twitter
Hindi

पुतिन को पसंद है मिजुलिना का बार्बी लुक

रूसी मानवाधिकार प्रचारक ओल्गा रोमानोवा ने यूक्रेन के चैनल 24 को बताया है कि मिजुलिना पुतिन को पसंद है। बार्बी जैसा उनका लुक पुतिन को बहुत अच्छा लगता है।

Image credits: Twitter
Hindi

सीनेटर एलेना की बेटी हैं मिजुलिना

मिजुलिना यूक्रेन विरोधी सीनेटर एलेना की बेटी हैं। उन्होंने 2004 में लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज में कला इतिहास और इंडोनेशियाई भाषा की पढ़ाई की है।

Image credits: Twitter
Hindi

अनुवादक के रूप में किया है काम

2017 में सेफ इंटरनेट लीग में शामिल होने से पहले उन्होंने चीन का दौरा करने वाले आधिकारिक रूसी प्रतिनिधिमंडलों के लिए अनुवादक के रूप में काम किया था।

Image credits: Twitter
Hindi

अलीना काबेवा से पुतिन को हैं तीन बच्चे

पुतिन के बारे में लंबे समय से अफवाह है कि उनका ओलंपिक जिम्नास्ट अलीना काबेवा के साथ रिश्ता है। माना जाता है कि इस जोड़े के तीन बच्चे हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

पुतिन ने 2014 में दिया था पत्नी को तलाक

पुतिन ने 2014 में अपनी पत्नी ल्यूडमिला को तलाक दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुतिन और मिजुलिना हाल ही में एक-दूसरे के करीब आए हैं।

Image Credits: Getty