बुर्ज खलीफा से वन जाबील तक, ये हैं दुबई के 10 सबसे आलीशान इमारत
World news Feb 22 2025
Author: Vivek Kumar Image Credits:X-@OfEarth8
Hindi
1. बुर्ज खलीफा
828 मीटर ऊंचा बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसे बनाने में छह साल लगे। यह वास्तुकला और इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है।
Image credits: X-Donna White
Hindi
2. बुर्ज अल अरब
बुर्ज अल अरब पाल के आकार का 7 स्टार होटल है। यह दुनिया का 5वां सबसे ऊंचा होटल है। होटल का हेलीपैड जमीन से 210 मीटर ऊपर है।
Image credits: X-@emirates
Hindi
3. दुबई फ्रेम
2018 में खोला गया दुबई फ्रेम वर्षों से इस शहर के विकास का प्रतीक है। यह 150 मीटर ऊंचा है और शहर के ऐतिहासिक हिस्सों और इसके भविष्य झलक पाने के लिए मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।
Image credits: X-@pinoamt
Hindi
4. म्यूजियम ऑफ फ्यूचर
म्यूजियम ऑफ फ्यूचर टोरस के आकार की इमारत है। इनोवेशन के लिए समर्पित यह संग्रहालय टेक्नोलॉजी, साइंस और इनोवेशन के भविष्य की खोज करता है।
Image credits: X-@Rainmaker1973
Hindi
5. दुबई मॉल
दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक है। यहां 1,200 से ज्यादा रिटेल स्टोर है। 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रेस्टोरेंट हैं।
Image credits: X-@uae_project
Hindi
6. अटलांटिस, द रॉयल
अटलांटिस द रॉयल लग्जरी होटल रिसॉर्ट है। यह दुनिया के सबसे बड़े मानव निर्मित द्वीप पाम जुमिएरा पर स्थित है।
Image credits: X-@RichPropertyae
Hindi
7. अटलांटिस, द पाम
अटलांटिस, द पाम पाम जुमेराह पर गुलाबी मेहराबों वाला एक आलीशान रिसॉर्ट है।
Image credits: X-@emirates
Hindi
8. कैयान टॉवर
यह दुबई मरीना में स्थित घुमावदार गगनचुंबी इमारत है। इसकी कोई भी दो मंजिलें एक जैसी नहीं है।
Image credits: X-@CivilEngDis
Hindi
9. द ओपस
द ओपस खोखला कोर वाला क्यूब के आकार का भवन है। इसमें होटल, अपार्टमेंट और ऑफिस हैं।
Image credits: X-@BotKenchiku
Hindi
10. वन जाबील
2024 में खुलने वाली वन जाबील की अनूठी डिजाइन ने इसे दुबई की सबसे मशहूर इमारतों में से एक बना दिया है। इमारत में दो टावर हैं।