Hindi

मौत की सजा देने में सबसे आगे चीन, जानें Top 10 में शामिल देशों के नाम

Hindi

55 देशों में दी जाती है मौत की सजा

मौत की सजा को दुनिया के 144 देशों ने खत्म कर दिया है। 28 देशों ने पिछले 10 साल में यह सजा नहीं दी। 55 देशों में मौत की सजा जारी है। टॉप 10 देशों की बात करें तो पहले नंबर पर चीन है।

Image credits: Freepik
Hindi

1- चीन

चीन में अनुमान के अनुसार प्रति वर्ष हजारों लोगों को मौत की सजा दी जाती है। सजा की जानकारी गुप्त रखी जाती है। कई बार मारे जाने वाले व्यक्ति के परिजनों को भी जानकारी नहीं मिलती।

Image credits: Freepik
Hindi

2- ईरान

ईरान में 2022 में 576 लोगों को मौत की सजा मिली है। ईरान में मृत्युदंड की सटीक संख्या पता करना मुश्किल है। लगभग 88% मृत्युदंड गुप्त रूप से दिए जाते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

3- सऊदी अरब

सऊदी अरब में 2022 में 196 लोगों को मृत्युदंड दी गई है। यह सिर कलम करके वाला एकमात्र देश है। यहां मौत की सजा दिए जाने की संख्या घट रही है।

Image credits: Freepik
Hindi

4- मिस्र

मिस्र में 2022 में 24 लोगों को मौत की सजा मिली है। यहां 2014 में राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी के पदभार संभालने के बाद से फांसी की सजा में वृद्धि हुई है।

Image credits: Freepik
Hindi

5- अमेरिका

2022 में अमेरिका में 18 अपराधियों को मौत की सजा मिली। अमेरिका में मृत्युदंड को 1976 में फिर से लागू किया गया था। तब से लेकर अब तक अमेरिका ने लगभग 1,543 लोगों को मृत्युदंड दिया है।

Image credits: Freepik
Hindi

6- इराक

इराक में 2022 में 11 लोगों को मौत की सजा मिली है। यहां मौत की सजा को गुप्त रखा जाता है। तस्करी, सरकारी दस्तावेजों की चोरी और सेना से भागने पर भी इराक में मौत की सजा मिल सकती है।

Image credits: Freepik
Hindi

7- सिंगापुर

सिंगापुर में 2022 में 11 अपराधियों को मौत की सजा मिली है।

Image credits: Freepik
Hindi

8- कुवैत

कुवैत ने 2022 में 7 लोगों को मृत्युदंड दिया है।

Image credits: Freepik
Hindi

9- सोमालिया

अफ्रिकी देश सोमालिया में 6 लोगों को मृत्युदंड मिला है।

Image credits: Freepik
Hindi

10- दक्षिण सुडान

अफ्रिकी देश दक्षिण सुडान में 5 दोषियों को मौत की सजा मिली है।

Image Credits: Freepik