World news

इस मॉडल के साथ हुई बड़ी घटना, कार से घसीट कर निकाला, फिर किया ये कांड

यूके की टॉप मॉडल अरेबेला ची के साथ स्पेन में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। डकैती के दौरान उसे कार से खींचकर बाहर निकाला गया और सड़क पर घसीटा गया।

Image credits: Twitter

इबीसा से बार्सिलोना जाने के दौरान हुई लूट

32 साल की अरेबेला अपने पिता पॉल के साथ इबीसा से बार्सिलोना जा रही थी। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। संगठित अपराधियों ने पूरी प्लानिंग से वारदात को अंजाम दिया।

Image credits: Twitter

लूटेरों ने पहले काटे कार के टायर

लूटेरों ने पहले अरेबेला की कार के दो टायर काट दिए। फेरी से लेकर गाड़ी चलाने के कुछ ही देर बाद मॉडल के पिता को पता चला कि उनकी कार के पिछले दो पहियों में दिक्कत है।

Image credits: Twitter

सूटकेस से भरी थी कार

कार में एक एक्स्ट्रा पहिया था। कार सूटकेस से भरी हुई थी। अरेबेला के पिता ने उसे कार में छोड़ दिया और खुद मदद पाने के लिए उबर से चले गए।

Image credits: Twitter

अरेबेला को अकेली देख किया हमला

गैंग ने देखा कि अरेबेला अकेली है तो उसे निशाना बनाया। कार अंदर से लॉक थी। लूटेरों ने किसी डिवाइस से उसे खोला। हमला किए जाने से अरेबेला डर के मारे चीखने लगी।

Image credits: Twitter

हैंडबैग, पर्स और पासपोर्ट ले भागे लुटेरे

लूटेरे मॉडल का हैंडबैग, पर्स और पासपोर्ट लेकर भाग गए। वह अपना फोन बचाने में सफल रहीं। मॉडल ने अपने पिता को फोन किया और लूट की जानकारी दी।

Image credits: Twitter

फुटबॉलर लुइस डियाज के माता-पिता को किया गया था अगवा

यह घटना लिवरपूल के फुटबॉलर लुइस डियाज के माता-पिता के कोलंबियाई-वेनेजुएला सीमा पर अपहरण किए जाने के कुछ हफ्तों बाद हुई है।

Image credits: Twitter