Hindi

वियतनाम में यागी तूफान का कहर: 226 मौतें, 800 लापता, देखें खौफनाक मंजर

Hindi

वियतनाम में तूफान यागी का हाहाकार

वियतनाम में तूफान यागी ने हाहाकार मचा दिया है। इस वजह से देश में अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है। 100 से ज्यादा लापता है और 800 घायल है।

Image credits: social media
Hindi

पूर्व एशियाई देश वियतनाम तूफान की चपेट में

दक्षिण पूर्व एशियाई देश वियतनाम टाइफून यागी के प्रभाव से इस कदर जूझ रहा है यहां हर तरफ कोहराम मचा हुआ है। बाढ़ और भूस्खलन ने पूरी तरह से जनजीवन बर्बाद करके रख दिया है।

Image credits: social media
Hindi

उत्तरी वियतनाम में 200,000 हेक्टेयर से अधिक खेती की जमीन बर्बाद

भूस्खलन और बाढ़ के कारण पूरे उत्तरी वियतनाम में 200,000 हेक्टेयर से अधिक चावल और नकदी फसल के खेत जलमग्न हो गए हैं।

Image credits: social media
Hindi

वियतनाम के लाओ काई प्रांत में यागी तूफान ने मचाई तबाही

वियतनाम के लाओ काई प्रांत में मंगलवार को नु गांव में अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें 46 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

Image credits: social media
Hindi

वियतनाम के लाओ काई प्रांत में भी बाढ़ का कहर

वियतनाम के लाओ काई प्रांत में भी बाढ़ ने अपना कहर बरपा रखा है। इस दौरान करीब 300 सैनिक और 359 स्थानीय लगे मदद के लिए लगे हुए हैं।

Image credits: social media
Hindi

यागी तूफान की रफ्तार 149 Km/hr. पहुंच गई थी

यागी तूफान को इस साल का एशिया में आए सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। इसने बीते शनिवार को वियतनाम के उत्तर पूर्वी तट पर दस्तक दी थी। जिसकी रफ्तार 149 Km/hr. पहुंच गई थी।

Image credits: social media
Hindi

वियतनाम की राजधानी हनोई में भी यागी तूफान का कहर

यागी तूफान ने वियतनाम की राजधानी हनोई में भी अपना कहर बरपाया, जिसके चपेट में आकर पूरा शहर तहस-नहस हो गया।

Image credits: social media
Hindi

वियतनाम की राजधानी हनोई में डूब गए घर

वियतनाम की राजधानी हनोई में कई सारे घर-मकान बाढ़ की पानी में पूरी तरह से डूब गए। शहर का नजारा ऐसा लग रहा है कि मानों जैसे कोई समुद्र के बीच में किसी ने घर बसा लिया हो।

Image credits: social media
Hindi

यागी तूफान ने बिगाड़ा वियतनाम के शहरों का नक्शा

यागी तूफान के वियतनाम के शहरों का नक्शा ही बिगाड़ कर रख दिया है। इस वजह से चारों तरफ बर्बादी का मंजर साफ नजर आ रहा है।

Image Credits: social media