World news

कौन था प्रिगोझिन, पुतिन से विद्रोह के 60 दिन बाद प्लेन क्रैश में मौत

Image credits: Getty

पुतिन से किया विद्रोह

बीते 23-24 जून की रात को वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंक दिया था। तब वैगनर ने मॉस्को की तरफ चढ़ाई कर दी थी।

Image credits: Getty

बेलारूस में हुआ समझौता

रूसी राष्ट्रपति से विद्रोह के बाद येवगेनी प्रिगोझिन और बेलारूस के मंत्रियों के बीत हुई वार्ता के बाद विद्रोह शांत हो गया था। हालांकि पुतिन ने कहा था कि सजा मिलेगी।

Image credits: Getty

प्लेन हादसे में हुई मौत

रूस में दो महीने पहले पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत हो चुकी है। मॉस्को में हुए विमान हादसे में प्रिगोझिन समेत 10 लोगों की मौत हुई।

Image credits: Getty

कौन है येवगेनी प्रिगोझिन

येवगेनी प्रिगोझिन का जन्म रूस के लेनिनग्राद में 1961 में हुआ और वे उम्र में ब्लादिमीर पुतिन से करीब 9 साल छोटे हैं। प्रिगोझिन जब बहुत छोटे थे, तभी पिता को खो दिया।

Image credits: Getty

बचपन गरीबी में बीता

प्रिगोझिन का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। येवगेनी प्रिगोझिन के पिता की मौत के बाद उसकी मां हॉस्पिटल में काम करती थीं। प्रिगोझिन ने प्राइमरी की पढ़ाई पूरी की थी।

Image credits: Getty

बनना चाहता था एथलीट

प्रिगोझिन ने पढ़ाई के बाद कंट्री स्कीइंग करता था लेकिन प्रोफेशनल एथलीट नहीं बन पाया। इसी बीच उसकी पहुंच अपराधियों से हो गई और वह छोटे-मोटे क्राइम करने लगा।

Image credits: Getty

1 दशक तक जेल में रहा

छोटे-मोटे लूट के बाद वह करीब 13 साल तक जेल में रहा। फिर वापस लौटने पर रूस में हुए बदलाव के बाद वह धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगा था।

Image credits: Getty

पुतिन से मुलाकात हुई

माना जाता है कि पुतिन से मुलाकात के बाद प्रिगोझिन की किस्मत बदल गई। एक वक्त वह पुतिन के खास खानसामा बन गया और बाद में वैगनर का प्रमुख बनाया गया।

Image credits: Getty