MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • World News
  • बांग्लादेश में फिर बिगड़े हालात: हिंसा में 97 की मौत, भारतीयों के लिए एडवाइजरी

बांग्लादेश में फिर बिगड़े हालात: हिंसा में 97 की मौत, भारतीयों के लिए एडवाइजरी

बांग्लादेश में नौकरियों में आरक्षण का विरोध अब सरकार विरोधी आंदोलन में तब्दील हो चुका है। शनिवार से एक बार फिर शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद रविवार को स्थितियां बेकाबू हो गईं।

2 Min read
Author : Dheerendra Gopal
| Updated : Aug 05 2024, 06:29 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : social medial

देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच हुई हिंसा और आगजनी की ताजा घटनाओं में 97 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कई दर्जन घायल हो गए हैं। उधर, भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर संपर्क में रहने के साथ ही अलर्ट रहने को कहा है।

सिलहट में भारतीय सहायक उच्चायोग ने बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय छात्रों से अनुरोध किया है कि वे दूतावास के संपर्क में रहें और पूरी तरह से अलर्ट रहें। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में दूतावास का नंबर जारी किया गया है। एंबेसी ने कहा कि इमरजेंसी पर बांग्लादेश में रह रहे भारतीय +88-01313076402 पर संपर्क करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : social media

शेख हसीना की इस्तीफा की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन

सरकारी नौकरियों में कोटा के बाद अब प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा को लेकर एक बार फिर देशव्यापी आंदोलन शुरू हो चुका है। ढाका में हजारों की संख्या में आंदोलनकारी एकत्र हुए। एक दिन पहले शनिवार को हजारों लोगों ने मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था। रविवार की सुबह हिंसा और झड़पें तब शुरू हुई जब सरकार के इस्तीफा की मांग खातिर असहयोग आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों को अवामी लीग, छात्र लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद हिंसा और आगजनी तेज हो गई। झड़पों के बीच कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई जबकि कई दर्जन घायल हैं।

35
Image Credit : social media

डेली स्टार अखबार के अनुसार, रविवार को बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल यूनिवर्सिटी (बीएसएमएमयू) में कई वाहनों को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। लाठी लिए लोगों को कारों, एम्बुलेंस, मोटरसाइकिलों और बसों में तोड़फोड़ करते देखा गया।

45
Image Credit : social media

देश की स्थितियां बिगड़ने के बाद सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है। गृह मंत्रालय ने रविवार शाम 6 बजे से अनिश्चितकालीन देशव्यापी कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है।

55
Image Credit : social media

पीएम शेख हसीना ने विरोध प्रदर्शनों को सख्ती से दबाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्र नहीं हैं बल्कि आतंकवादी हैं। प्रधानमंत्री ने नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की मीटिंग बुलाई है। हसीना ने कहा: मैं देशवासियों से इन आतंकवादियों को सख्ती से दबाने की अपील करती हूं। मीटिंग में सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस और अन्य एजेंसियों के प्रमुख शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश में हजारों लोग सड़कों पर उतरे, पीएम शेख हसीना के इस्तीफा की मांग

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शव नहीं मिले तो कैसे होता है अंतिम संस्कार? नेपाल से आ रहीं अब तक की सबसे दर्दनाक तस्वीरें
Recommended image2
यूक्रेन पहुंचकर जयशंकर ने रूस को लेकर क्या कहा? भारत ने युद्ध खत्म कराने के लिए बढ़ाया हाथ
Recommended image3
Donald Trump का चेहरा अब 1 डॉलर के सिक्के पर, परंपरा टूटी या कानून में मिला रास्ता?
Recommended image4
Ganpati in Karachi: पाकिस्तान में बप्पा की धूम, मुस्लिम कलाकार ने मराठी परिवार के लिए बनाई मूर्ति, जीता दिल
Recommended image5
Nepal Floods: उम्मीद टूटी, अब श्राद्ध का सहारा, लापता लोगों को 'मृत' मान रहे परिवार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved