इंडोनेशिया के पापुआ में भूकंप (Earthquake in Indonesia) के चलते चार लोगों की मौत हो गई। चारों समुद्र में तैरते एक रेस्टोरेंट में थे। मलबे के नीचे फंसने से उनकी मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने चारों शव बरामद कर लिए हैं।

पापुआ (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में गुरुवार को भूकंप आया। भूकंप के चलते पानी पर तैरता एक रेस्टोरेंट ढह गया, जिससे चलते चार लोगों की मौत हो गई। भूकंप के वक्त रेस्टोरेंट में मौजूद लोग बाहर नहीं आ पाए, मलबे के नीचे दबने से उनकी जान चली गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि पापुआ के उत्तरी तट के पास जयपुरा में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन में 22 किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई पर भूकंप का केंद्र होने से सतह पर अधिक नुकसान हुआ। पापुआ की राजधानी के निवासी त्रि आसिह ने कहा कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग डर के मारे घर बाहर आ गए थे। मैं उस वक्त कार में था। मुझे ऐसा लगा जैसे किसी ने कार के पहिए को उठा दिया।

मलबे में फंसने से हुई मौत

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के चलते समुद्र में मौजूद एक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ढह गया। रेस्टोरेंट में मौजूद चार लोगों की मौत हो गई। नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि चारों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पीड़ित कैफे के मलबे के नीचे फंस गए थे। अब्दुल मुहरी ने कहा कि बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भूकंप के चलते बहुत से घर, हॉस्पिटल और अन्य भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। सिटी हॉस्पिटल में नुकसान हुआ है, जिसके चलते कुछ मरीजों को दूसरे जगह इलाज के लिए भेजा गया है।

जनवरी 2023 से पापुआ में भूकंप के कई झटके आए हैं। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि उसने 2 जनवरी से जयापुर शहर और आस-पास के क्षेत्रों में 1,079 भूकंप दर्ज किए हैं, जिनमें से 132 भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोगों ने महसूस किए।

इंडोनेशिया में अधिक आते हैं भूकंप

गौरतलब है कि इंडोनेशिया विशाल द्वीपसमूह है। यहां की आबादी 2.7 करोड़ है। यह देश रिंग ऑफ फायर के करीब है, जिसके चलते यहां भूकंप अधिक आते हैं। इंडोनेशिया के आसपास ज्वालामुखी पहाड़ अधिक है, जिसके चलते यह क्षेत्र अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटों से प्रभावित होता है।

यह भी पढ़ें- भूकंप के महाविनाश से लाचार तुर्किये-सीरिया की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन दोस्त'

21 नवंबर 2022 में इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा में रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके चलते 331 लोग मारे गए थे। 2018 में इंडोनेशिया के सुलावेसी में भीषण भूकंप आया था। इसके बाद उठी सुनामी के चलते 4,340 लोगों की मौत हुई थी। 2004 में इंडोनेशिया के पास हिंद महासागर में अत्यंत शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके बाद उठी सुनामी में भारत समेत एक दर्जन देशों में 230,000 से अधिक लोगों की जान गई थी।

यह भी पढ़ें- Heartbreaking pictures: महाविनाश का सिंबल बनी ये तस्वीर, कैसा दर्द झेल रहा होगा बेटी खोने वाला पिता, कोई नहीं समझ सकता