अरबपति कारोबारी एलोन मस्क (Elon Musk) को नोबल शांति पुरस्कार (Noble peace prize) के लिए नॉर्वे के सांसद मारियस निल्सन ने नामांकित किया गया है।

नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी एलोन मस्क को नोबल शांति पुरस्कार (Noble peace prize) से सम्मानित किया जा सकता है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार नॉर्वे के सांसद मारियस निल्सन ने मस्क के लिए नामांकन किया है। उन्होंने कहा है कि मस्क बोलने की आजादी के बड़े समर्थक हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किए जाने के बाद उन्होंने यूक्रेन की अपनी बात रखने में सक्षम बनाने के लिए काम किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मारियस निल्सन ने कहा कि दुनिया और अधिक ध्रुवीकृत होती जा रही है। इस बीच मस्क बातचीत की रक्षा, बोलने की आजादी और अपने विचारों को व्यक्त करने की आजादी के खड़े हुए। निल्सन ने कहा कि मस्क की कंपनी स्टारलिंक (सैटेलाइट की मदद से इंटरनेट की सुविधा देती है) ने युद्ध के दौरान यूक्रेन को संवाद और समन्वय बनाए रखने में मदद की।

समाज को बेहतर बनाना है मस्क की कंपनियों का उद्देश्य

निल्सन ने कहा कि मस्क ने जिन तकनीकी कंपनियों की स्थापना की या उनके द्वारा जिन कंपनियों को चलाया जाता है उनका उद्देश्य समाज को बेहतर बनाना है। उनकी कंपनियां पृथ्वी और अंतरिक्ष दोनों के बारे में ज्ञान बढ़ाने, विश्व स्तर पर संचार और कनेक्टिविटी की सुविधा देने और दुनिया को अधिक कनेक्टेड व सुरक्षित स्थान बनाने में मदद कर रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि फ्री स्पीच और ग्लोबल कनेक्टिविटी में मस्क का बड़ा योगदान है। वे दुनिया के सभी हिस्सों को चर्चा करने, विचारों का आदान-प्रदान करने, सीखने और एक-दूसरे को जानने व समझने में सक्षम बना रहे हैं।

शांति के लिए काम करने वाले को मिलता है नोबेल शांति पुरस्कार

बता दें कि नोबेल शांति पुरस्कार उस व्यक्ति को मिलता है जिसने शांति लाने के लिए काम किया हो। किस व्यक्ति को यह सम्मान मिलेगा इसका फैसला नॉर्वेजियन नोबेल समिति द्वारा किया जाता है। इसमें नॉर्वे की संसद द्वारा नियुक्त पांच व्यक्तियों का एक गुमनाम समूह शामिल होता है।

यह भी पढ़ें- ह्यूमन ब्रेन में चिप इंप्लांट सफल: दुनिया का पहला व्यक्ति कंप्यूटर का माउस सोच कर कंट्रोल कर ले रहा

नोबेल शांति पुरस्कार 1901 से दिया जा रहा है। 2023 तक 141 नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। 111 लोगों और 30 संगठनों को यह सम्मान मिला है। रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति को तीन बार (1917, 1944 और 1963 में) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल! PPP और PML-N ने गठबंधन की सरकार बनाने पर जताई सहमति, जानें किसको मिला कौन सा पद?