पांच चीनी सैन्य विमानों ने सोमवार को ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया। यह चीन द्वारा ताइवान के वायु क्षेत्र में इस महीने 24वीं घुसपैठ है।

ताइपे। पांच चीनी सैन्य विमानों (Chinese military planes) ने सोमवार को ताइवान (Taiwan) के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया। यह चीन द्वारा ताइवान के वायु क्षेत्र में इस महीने 24वीं घुसपैठ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ताइवान न्यूज ने ताइवान के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स के तीन शेनयांग J-16 फाइटर जेट्स, एक शेनयांग J-16D इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर प्लेन, और एक शानक्सी KJ-500 अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) एयरक्राफ्ट ने ADIZ के दक्षिण-पश्चिम कोने में उड़ान भरी। जवाब में ताइवान ने विमान भेजे, रेडियो चेतावनी जारी की और विमानों की निगरानी के लिए हवाई रक्षा सिस्टम तैनात कीं।

ताइवान न्यूज ने बताया कि चीन ने इस महीने 3, 9, 16, 21, 22, 26 और 29 जनवरी को छोड़कर हर दिन ताइवान के पहचान क्षेत्र में विमान भेजे हैं। चीन ने 22 जनवरी को अपने 39 सैन्य विमानों का बेड़ा ताइवान के डिफेंस जोन में भेज दिया था। ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले चीनी विमानों में 24 शेनयांग J-16 फाइटर जेट, 10 चेंगदू J-10 फाइटर्स, एक शीआन H-6 बॉम्बर, दो शानक्सी Y-9 इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर एयरक्राफ्ट (Y-9 EW) और दो शानक्सी Y-8 इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस स्पॉटर प्लेन (Y-8 ELINT) शामिल थे। 

सितंबर 2020 के बाद से चीन ने ताइवान के एडीआईजेड में नियमित रूप से विमान भेजकर ग्रे जोन रणनीति के अपने उपयोग में वृद्धि की है, जिसमें अधिकांश घटनाएं दक्षिण-पश्चिम कोने में हो रही हैं। 2021 में चीन के सैन्य विमानों ने 239 दिनों में 961 बार ADIZ में प्रवेश किया था।

ताइवान पर पूर्ण संप्रभुता का दावा करता है चीन
बता दें कि चीन ताइवान पर पूर्ण संप्रभुता का दावा करता है। ताइवान मुख्य भूमि चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित लगभग 24 मिलियन लोगों का देश है। यहां सात दशक से अलग लोकतांत्रिक सरकार है। ताइवान अमेरिका सहित अन्य लोकतांत्रिक देशों के साथ रणनीतिक संबंधों को बढ़ाकर चीनी आक्रामकता का मुकाबला कर रहा है। चीन इसका बार-बार विरोध करता है। चीन ने धमकी दी है कि "ताइवान की आजादी" का मतलब युद्ध है।

ये भी पढ़ें

Ukraine crisis पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका और रूस के बीच नोकझोंक

UNSC में भारत ने रूस-यूक्रेन तनाव तत्काल कम करने का किया आह्वान, कहा- बातचीत से हल होगा मामला

Myanmar के सैन्य शासन ने Aung San Suu Kyi पर लगाया चुनाव को प्रभावित करने का आरोप