राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे हंटर बाइडेन को गन और टैक्स अपराधों में माफ़ कर दिया है। जानें इस माफ़ी के पीछे की पूरी कहानी और अमेरिकी राष्ट्रपतियों द्वारा परिवार को माफ़ करने के पिछले उदाहरण।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे हंटर बाइडेन को माफ कर जेल जाने से बचा लिया है। ड्रग्स का आदी होने संबंधी गलत जानकारी देकर गन खरीदने के मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया था। हंटर को कैलिफोर्निया के डेलानो के कोर्ट में पेश होना था। उन्हें लंबी जेल की सजा हो सकती थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाइडेन के इस फैसले की नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तीखी आलोचना की है। उन्होंने इसे न्याय का हनन बताया है। ट्रम्प जब राष्ट्रपति थे तब अपने परिवार के किसी भी सदस्य को माफी नहीं दी थी। ऐसी अफवाहें थीं कि वे अपने बच्चों (जिनमें इवांका ट्रम्प और जेरेड कुशनर शामिल हैं) को माफी दे सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।

क्या है राष्ट्रपति की क्षमादान शक्ति?

अमेरिका के राष्ट्रपति का क्षमा देने की शक्ति है। वह दोषी व्यक्ति को सजा से छूट दे सकते हैं। राष्ट्रपति पूरी सजा या उसके एक हिस्से को माफ कर सकते हैं। जो बाइडेन से पहले कई राष्ट्रपति ने इस शक्ति का इस्तेमाल अपने परिवार के लोगों को जेल से बचाने के लिए किया है।

इन अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने अपने परिवार के सदस्यों को किया माफ

अब्राहम लिंकन: अब्राहम लिंकन ने अपनी पत्नी मैरी टॉड लिंकन के चचेरे भाई को क्षमा किया था। वह गृहयुद्ध के दौरान कॉन्फेडरेट समर्थक था।

बिल क्लिंटन: 2001 में बिल क्लिंटन ने अपने सौतेले भाई रोजर क्लिंटन को माफ किया था। वह ड्रग से जुड़े आरोपों में दोषी करार दिया गया था।

जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश: बुश ने अपने बेटे नील बुश को माफ किया था। वह सिल्वरैडो सेविंग्स एंड लोन घोटाले में फंसा हुआ था।

जिमी कार्टर: जिमी कार्टर ने अपने भाई बिली कार्टर को माफ किया था। वह लीबिया से जुड़े वित्तीय विवादों में उलझा हुआ था।

जो बाइडेन: वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल के अंतिम कुछ सप्ताहों में अपने बेटे हंटर बाइडेन को माफ किया। हंटर को गन और टैक्स से जुड़े अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था।

यह भी पढ़ें- बाइडेन ने बेटे को माफ कर जेल जाने से बताया, बोले- अमेरिकी समझेंगे मेरा फैसला