क्लाइमेट समस्या के बीच अमेरिका के सिएटल में एक कंपनी ऐसे घर बना रही है, इकोफ्रेंडली तो हैं ही, साथ ही आपदा से प्रभाव रहित भी हैं। कंपनी का दावा है कि इन घरों पर भूकंप, आंधी, आग और तेज बारिश का भी असर नहीं होगा।

वॉशिंगटन. क्लाइमेट समस्या के बीच अमेरिका के सिएटल में एक कंपनी ऐसे घर बना रही है, इकोफ्रेंडली तो हैं ही, साथ ही आपदा से प्रभाव रहित भी हैं। कंपनी का दावा है कि इन घरों पर भूकंप, आंधी, आग और तेज बारिश का भी असर नहीं होगा। घर बनाने वाली कंपनी जियोशिप का कहना है कि उन्होंने एक दशक तक आपदाओं से होने वाले नुकसान का एनालिसिस करने के बाद इन्हें तैयार किया गया।

इन घरों का आकार डोमनुमा यानी शिविरनुमा है। इन घरों को बायोसेरेमिक से बनाया जाता है। यह लचीला पदार्थ होता है, जो खनिजों से बनता है। इस पदार्थ का इस्तेमाल कृत्रिम हड्डियां और दांत बनाने में होता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तकनीक को ईजाद करने वाले इंजीनियर मॉर्गन बायर्सचेंक ने बताया कि ये घर पूरी तरह से रसायन मुक्त होते हैं। ये इतने मजबूत होते हैं, कि तेज हवाओं का असर नहीं होता। यहां तक की इनमें भूकंप का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता। ये 1482 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को भी झेल सकते हैं। 

39 लाख रुपए से शुरू है इन घरों की कीमत
जियोशिप कंपनी के लिए मॉर्गन बतौर स्टार्टअप ये खास तरह के घर बना रहे हैं। इन घरों में ईंट, कॉन्क्रीट, सीमेंट और लकड़ी का इस्तेमाल नहीं होता। इन घरों की कीमत 39 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ 78 लाख रुपए के बीच है।