सार

Trump Immigration News 2025: मई 2025 के US Visa Bulletin में भारतीय EB-5 Green Card applicants के लिए बुरी खबर है। Donald Trump की सख्त Immigration Policy और Visas Retrogression से हजारों भारतीयों का American Dream फीका पड़ता दिख रहा है।

US Visa Bulletin May 2025: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद से इमिग्रेशन पॉलिसी (Immigration Policy) एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में है। अब US Visa Bulletin May 2025 में भारतीय EB-5 वीजा (EB-5 Visa India) होल्डर्स के लिए बेहद निराशाजनक खबर आई है। इस खबर से अमेरिका जाने का सपना देखने वालों को जोरदार झटका लगा है।

EB-5 वीजा में छह महीने की जबरदस्त गिरावट

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट द्वारा जारी किए गए वीज़ा बुलेटिन के अनुसार, एम्प्लायमेंट बेस्ड 5th प्रेफरेंस (EB-5) अनरिजर्व्ड वीजा के लिए भारतीयों की कटऑफ डेट छह महीने पीछे खिसककर 1 मई 2019 हो गई है। वहीं, चीन (China) के लिए यह डेट 22 जनवरी 2014 पर स्थिर बनी हुई है। बुलेटिन में कहा गया कि EB-5 में भारत से हाई डिमांड और ‘Rest of World’ की बढ़ती संख्या के कारण यह रेट्रोग्रेशन जरूरी हो गया।

अन्य वीजा श्रेणियों में क्या बदला है?

  • EB-1 Visa (Employment-Based 1st Preference): भारत के लिए कटऑफ डेट 2 फरवरी 2022 पर बनी हुई है। चीन के लिए भी कोई बदलाव नहीं। अन्य सभी देशों के लिए यह श्रेणी Current बनी हुई है।
  • EB-2 Visa (Employment-Based 2nd Preference): भारत की कटऑफ डेट 1 जनवरी 2013 और चीन के लिए 1 अक्टूबर 2020 पर स्थिर है।
  • EB-3 Visa (Employment-Based 3rd Preference): भारत के लिए 2 सप्ताह की प्रगति के साथ अब कटऑफ डेट 15 अप्रैल 2013 हो गई है। चीन के लिए यह 1 नवंबर 2020 है।
  • EB-3 Other Workers: भारत के लिए यह डेट भी EB-3 के समान ही 15 अप्रैल 2013 है। चीन के लिए 1 अप्रैल 2017 और अन्य देशों के लिए 22 मई 2021।

वीज़ा रेट्रोग्रेशन क्या होता है?

जब किसी खास वीज़ा कैटेगरी या देश के लिए मासिक वीज़ा की संख्या सीमा से अधिक हो जाती है तो retrogression लागू होता है, यानी पिछली तारीख पर कटऑफ सेट कर दी जाती है ताकि मांग पर नियंत्रण किया जा सके।

अमेरिकी ग्रीन कार्ड लिमिटेशन का गणित

  • फैमिली-स्पॉन्सर्ड वीज़ा लिमिट: 2,26,000 प्रति वर्ष
  • एम्प्लॉयमेंट-बेस्ड वीज़ा लिमिट: 1,40,000 प्रति वर्ष
  • प्रति देश अधिकतम सीमा: 7% यानी 25,620 वीज़ा प्रति वर्ष
  • डिपेंडेंट एरिया लिमिट: 2% यानी 7,320 वीज़ा

ट्रंप की सख्त नीति और स्किल्ड इंडियन्स की मुश्किलें

जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका फर्स्ट एजेंडा फिर हावी हो गया है। भले ही उनका फोकस अवैध प्रवासियों पर हो लेकिन इसका प्रभाव अब H-1B Visa Holders और High-skilled Indian Immigrants पर भी दिखाई देने लगा है।