Alia bhatt Photos -

238 Stories

देखें दुल्हन की तरह सजे आलिया-रणबीर के घर की लेटेस्ट तस्वीरें, रोशनी से नहाया वास्तु और कृष्णा राज बंगला

Apr 14 2022, 11:52 AM IST
मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह हल्दी और चूड़ा की रस्में होंगी। इसके बाद शाम को बरात कृष्णाराज बंगले से वास्तु के लिए निकलेगी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि बरात निकालने के लिए कपूर फैमिली ने पाली ह‍िल अथॉरिटी से अब तक परमिशन नहीं ली है। बता दें कि शादी से पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शादी से पहले यूं जगमगाए आलिया-रणबीर के घर..

आलिया रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में पापा के साथ पहुंची अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, ये सेलेब्स भी दिखे

Apr 13 2022, 08:39 PM IST
मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 13 अप्रैल बुधवार को मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें शामिल होने के लिए कपूर और भट्ट फैमिली के कई लोग पहुंचे। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) अपने पापा निखिल नंदा के साथ कार में नजर आईं। नव्या नवेली भी मेहंदी सेरेमनी के लिए पहुंची थीं। बता दें कि रणबीर-आलिया की शादी 14 अप्रैल को होगी और इस बात को खुद नीतू कपूर ने कन्फर्म किया है। मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुए ये सेलेब्स..

Alia bhatt समेत बॉलीवुड की ये Top 10 एक्ट्रेस हुई Oops Moment की शिकार, देखें फोटोज

Mar 15 2022, 11:32 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस खुद को खूबसूरत रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। पब्लिक फिगर होने की वजह से उनके ऊपर एक दबाव भी होता है कि वो कैसे खुद को हर वक्त अच्छा दिखाए। फैंस को अपनी अदाओं से घायल करने के लिए वो कुछ ऐसा पहन लेती हैं कि कभी-कभी उन्हें ऊप्स मोमेंट( Oops Moment) का शिकार होना पड़ जाता है। वो शर्मिंदा हो जाती हैं। हालांकि वो इतनी कॉन्फिडेंस होती है कि इससे खुद को तुरंत बाहर भी निकाल लेती हैं। हम आपको बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जो अपने आउटफिट्स की वजह से ऊप्स मोमेंट्स का शिकार हो चुकी हैं...

Gangubai Kathiawadi : फीस के मामले में Alia Bhatt ने पछाड़ा इस सुपरस्टार को, इसको मिली सबसे कम रकम

Feb 23 2022, 11:10 AM IST
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें आलिया की एक्टिंग देख हर किसी ने तारीफ की। उनकी परफॉर्मेंस ने फैन्स का दिल जीत लिया। इस फिल्म का प्रीमियर 72 बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हाल में किया गया। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की ये फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) खास किरदार निभाते नजर आएंगे। आपको बता दें कि ये फिल्म हुसैन जैदी की किताब के एक चैप्टर माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। असल जिंदगी में जिस महिला के किरदार को आलिया निभा रही हैं उनका नाम गंगूबाई कोठेवाली था। एक समय पर गंगूबाई के संपर्क मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन और राजनेताओं से थे। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं। उन्होंने देखते ही देखते अपना दबदबा बना लिया था। मूवी रिलीज से पहले आपका बताते हैं कि इस फिल्म में काम करने के लिए किसको कितनी फीस मिली। नीचे पढ़ें आलिया भट्ट, अजय देवगन से लेकर बाकी स्टारकास्ट की फीस के बारे में...

बिना मेकअप हड़बड़ी में बेटों संग घर से निकली Kareena Kapoor, मम्मी के पीछे भागा तैमूर तो परेशान दिखा जेह

Feb 20 2022, 01:55 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी है। कोई फिल्मों की शूटिंग कर रहा है तो कोई कमर्शियल शूट में बिजी है। कई सेलेब्स पार्टीज, इवेंट्स और शादी फंक्शन में बिजी नजर आ रहे हैं। इतना ही कुछ सेलेब्स को तो जिम, सैलून और मुंबई की अलग- अलग जगहों पर स्पॉट किया जाता है। इसी बीच रविवार को सुबह-सुबह करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने दोनों बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और जेह अली खान (Jeh Ali Khan) के साथ कहीं हड़बड़ी में जाती नजर आई। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि करीना बिना मेकअप और कैजुअल कपड़ों में नजर आ रही है। उन्होंने अपने बालों को भी ठीक से नहीं बांधा है। नीचे देखें करीना कपूर के अलावा और कौन-कौन से सेलेब्स कहां-कहां नजर आए...