- Home
- Entertainment
- Bollywood
- देखें दुल्हन की तरह सजे आलिया-रणबीर के घर की लेटेस्ट तस्वीरें, रोशनी से नहाया वास्तु और कृष्णा राज बंगला
देखें दुल्हन की तरह सजे आलिया-रणबीर के घर की लेटेस्ट तस्वीरें, रोशनी से नहाया वास्तु और कृष्णा राज बंगला
मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह हल्दी और चूड़ा की रस्में होंगी। इसके बाद शाम को बरात कृष्णाराज बंगले से वास्तु के लिए निकलेगी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि बरात निकालने के लिए कपूर फैमिली ने पाली हिल अथॉरिटी से अब तक परमिशन नहीं ली है। बता दें कि शादी से पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शादी से पहले यूं जगमगाए आलिया-रणबीर के घर..

आलिया भट्ट के जुहू स्थित घर में रोशनी के लिए खास तरह की लाइटें लगाई गईं। यहां तक कि घर के आसपास मौजूद हरे-भरे पेड़ों पर भी रंगीन रोशनी की गई है।
आलिया भट्ट के जुहू वाले घर के तीनों फ्लोर पर झालर लगाई गई हैं। बता दें कि शादी के तीन दिन पहले से ही घर को रोशनी से जगमगा दिया गया।
रोशनी में नहाया रणबीर कपूर का पाली हिल स्थित घर 'वास्तु'। यहां आसपास के पेड़ों और सड़कों पर भी लाइट लगाई गई है। इसके साथ ही पुलिस और प्राइवेट सिक्योरिटी के भी इंतजाम किए गए हैं।
बांद्रा स्थित रणबीर कपूर के घर कृष्णाराज बंगले को नीली-पीली रोशनी से सजाया गया है। बता दें कि इस बंगले में अभी रेनोवेशन का काम चल रहा है।
चेम्बूर स्थित कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस और स्टूडियो को भी शादी के पहले डेकोरेट किया गया है। आरके स्टूडियो के अंदर और बाहर स्थित पेड़ों पर भी रंगीन लाइटें लगाई गई हैं।
रणबीर कपूर के घर वास्तु के बाहर कुछ इस तरह पेड़ों पर झालरें लटकाई गई हैं। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए यहां पुलिस बल के अलावा निजी बाउंसरों का भी इंतजाम किया गया है।
वास्तु के बाहर शादी से एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल की रात को कुछ इस तरह की गहमागहमी नजर आई। बता दें कि 13 को आलिया की मेहंदी सेरेमनी हुई।
पाली हिल स्थित रणबीर कपूर के घर वास्तु के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी। बता दें कि शादी में सुरक्षा के लिए कपूर फैमिली ने पर्सनल सिक्योरिटी एजेंसी को हायर किया है।
ये भी पढ़ें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।