- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- आलिया की होने वाली ननद से लेकर अंबानी की बेटी तक को मेहंदी लगा चुकी हैं ये, क्या रणबीर की दुल्हनिया को सजाएंगी
आलिया की होने वाली ननद से लेकर अंबानी की बेटी तक को मेहंदी लगा चुकी हैं ये, क्या रणबीर की दुल्हनिया को सजाएंगी
मुंबई। आलिया-रणबीर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 अप्रैल को गणेश पूजन के बाद मेहंदी सेरेमनी की रस्म होगी। हालांकि, आलिया को मेहंदी लगाने के लिए क्या बॉलीवुड की मेहंदी एक्सपर्ट वीना नागदा (Veena Nagda) को बुलाया गया है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। बता दें कि वीना नागदा बॉलीवुड में 'मेहंदी क्वीन' के नाम से मशहूर हैं। इन सेलेब्स को मेहंदी लगा चुकीं वीना नागदा..

बता दें कि वीना नागदा कपूर खानदान की बेटियों करिश्मा-करीना से लेकर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा को भी मेहंदी लगा चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता को भी मेहंदी लगाई थी।
वीना नागदा बॉलीवुड में अब तक कई एक्ट्रेस को मेहंदी लगा चुकी हैं। इनमें श्रीदेवी और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की मां सुनीता कपूर भी शामिल हैं। 2018 में सोनम कपूर की शादी में भी उन्हें मेहंदी वीना नागदा ने ही लगाई थी।
बॉलीवुड स्टार या फिर किसी बड़े सेलेब्रिटी की शादी हो, हर कोई वीना नागदा को ही मेहंदी लगवाने के लिए बुलाता है। बता दें कि वीना मशहूर मेहंदी डिजाइनर हैं और उनके नाम दुनिया में सबसे तेज मेहंदी लगाने का रिकॉर्ड भी है।
वीना नागदा की पहली सेलेब्रिटी कस्टमर की बात करें तो वो एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों थीं। हालांकि, वीना को सही मायनों में पहचान ऋतिक रोशन की शादी से मिली। इस दौरान वीना ने ऋतिक (Hritik Roshan) और सुजैन के हाथों में मेहंदी लगाई थी।
वीना नागदा अब तक कई सेलेब्स को मेहंदी लगा चुकी हैं। इनमें रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी, काजल अग्रवाल, दीपिका पादुकोण, फराह खान, श्रीदेवी और ऐश्वर्या राय तक शामिल हैं। वीना नागदा ने मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता को भी मेहंदी लगाई थी।
वीना नागदा हीरा-मोती, स्टोन-मेहंदी, ब्राइडल, अरेबिक और डायमंड मेहंदी लगाने में एक्सपर्ट हैं। मुबंई में वो मेहंदी ट्रेनिंग देने के लिए एक इंस्टिट्यूट भी चला रही हैं, जहां मेहंदी डिजाइनर बनने के लिए प्रोफेशनल कोर्स भी करवाया जाता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीना नागदा दुल्हन के हाथों में मेंहदी लगाने के 3000 से 7000 रुपए तक लेती हैं। हालांकि, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो सेलेब्स की शादी में मेंहदी लगाने की फीस नहीं लेती हैं।
मेहंदी लगवाने के लिए वीना नागदा के क्लाइंट्स सिर्फ फिल्म इंडस्स्ट्री में ही नहीं, बल्कि देश के बाहर भी हैं। पेरिस, सिंगापुर, बेल्जियम, लंदन, मॉरीशस, और अमेरिका में भी वीना नागदा के क्लाइंट हैं। यहां तक कि कई बार तो उन्हें महीनेभर पहले ही बुक कर लिया जाता है।
ये भी पढ़ें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।