Amitabh Bachchan Photos -

321 Stories

Valentine Day 2022: गुजरते वक्त के साथ और मजबूत होता जा रहा इन 8 कपल का प्यार, कई दशकों से निभा रहे रिश्ता

Feb 14 2022, 12:24 PM IST
मुंबई। वेलेंटाइन डे (Valentine Day) 14 फरवरी को दुनियाभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी ये दिन खास होता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और यही वजह है कि वेलेंटाइन डे यूथ के बीच काफी पॉपुलर है। बॉलीवुड में भी ऐसे कई कपल्स हैं, जो पिछले कई सालों से अपने प्यार भरे रिश्ते को निभाते आ रहे हैं। वक्त के साथ ही इनका प्यार और गहरा व मजबूत होता जा रहा है। इनमें अमिताभ-जया से लेकर माधुरी-श्रीराम नेने तक ऐसी कई जोड़ियां शामिल हैं। वेलेंटाइन डे (Valentine Day) के मौके पर हम बता रहे हैं कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में जिन्होंने कई दशकों से अपने प्यारभरे रिश्ते को सहेजकर रखा है।

Promise Day 2022: बॉलीवुड की वो 7 फिल्में जिसमें सनम बेवफा हो गया, अमिताभ से लेकर ऐश्वर्या तक के नाम शामिल

मुंबई. वैलेंटाइन विक (valentine week) में एक दिन वादों के नाम होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे से कभी ना साथ छोड़ने का वादा करते हैं। वैलेंटाइन डे के पांचवें दिन यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे ( (Promise Day) होता है। लेकिन एक गाना है 'मिलने की तुम कोशिश करना वादा कभी ना करना वादा तो टूट जाता है'... इश्क की राह में पहले कदम की शुरुआत भरोसे और वादे के साथ होती है। लेकिन कई बार दुश्मन जमाना दो दिलों के आड़े आ जाता है तो कई बार वादा करके साथी ही बेवफा हो जाते हैं। बॉलीवुड फिल्मों का इतिहास तो इससे अटा पड़ा है। आइए हम आपको बताते हैं वो फिल्में जिनमे साथ निभाने का वादा करके साथी बेवफा हो गया...

ट्विटर पर जिन 9 स्पेशल लोगों को फॉलो करती थीं लता मंगेशकर, जानें उन्होंने स्वर कोकिला को कैसे किया याद

Feb 07 2022, 12:41 PM IST
मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके जाने से संगीत की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है। 92 साल की लता मंगेशकर ने तबीयत ठीक न रहने की वजह से पिछले कुछ सालों से गानों का रियाज बंद कर दिया था। हालांकि, वो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम और ट्विटर) पर काफी एक्टिव रहती थीं। बता दें कि लताजी ट्विटर पर सिर्फ 9 लोगों को, जबकि इंस्टाग्राम पर 6 लोगों को फॉलो करती थीं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं, उन लोगों के बारे में जिन्हें लताजी फॉलो करती थीं। आखिर उन लोगों ने किस तरह लताजी को अंतिम विदाई दी।

आखिर कैसे मिला था Akshay Kumar को अपना पहला रोल, किसलिए चुना एक्टिंग करियर, यहां बताया सबकुछ

Nov 06 2021, 01:21 PM IST
मुंबई. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले ही फिल्म करीब 26-27 करोड़ रुपए की कमाई की है। बता दें कि है हाल ही में अक्षय अपनी फिल्म की टीम यानी कैटरीना और डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के गेम शो केबीसी 13 (KBC 13) में पहुंचे थे। गेम खेलने के साथ अक्षय कुमार ने इस दौरान करियर और फिल्म में मिले पहले रोल के बारे में बात की। वहीं, उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कुछ राज का भी खुलासा किया। नीचे पढ़े अक्षय कुमार द्वारा खुद के बारे में खोले गए राज के बारे में...

Parveen Babi Death Anniversary: 3 अफेयर के बाद भी शादी को तरसती रहीं परवीन, अमिताभ पर लगाया इतना बड़ा इल्जाम

Jan 20 2022, 09:57 AM IST
मुंबई। 70 के दशक की सबसे ग्लैमरस हीरोइनों में से एक परवीन बॉबी (Parveen Babi) की आज (गुरुवार) 17वीं डेथ एनिवर्सरी है। 20 जनवरी, 2005 को एक्ट्रेस की लाश संदिग्ध हालत में उन्हीं के घर से बरामद हुई थी। सोसायटी के गार्ड ने जब परवीन के दरवाजे के बाहर दो दिन पुराना दूध का पैकेट और अखबार देखा तो पुलिस को इसकी खबर दी थी। परवीन बाबी अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहीं, खासकर अपने अफेयर्स को लेकर। परवीन बाबी का बॉलीवुड की ही 3 बड़ी हस्तियों से अफेयर रहा, लेकिन बात शादी तक पहुंचने से पहले ही रिश्ता टूट जाता था। सबसे पहले इनसे हुआ परवीन बाबी का अफेयर..

Salman Khan ही नहीं, इन 8 एक्टर्स को भी छूकर निकली है मौत, गंभीर हादसों में बाल बाल बचे ये Celebs

Dec 27 2021, 12:06 PM IST
मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) को उनके जन्मदिन से ठीक एक रात पहले सांप ने डस लिया। सलमान अपना मनाने बर्थडे सेलिब्रेट करने पनवेल स्थित फॉर्महाउस पहुंचे थे और यहीं सांप ने उनके हाथ में तीन बार काटा। सांप काटने के बाद सलमान को रात 3 बजे ही एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 6 घंटे तक चले इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब सलमान की तबीयत पहले से काफी ठीक है। वैसे, सलमान ऐसे अकेले एक्टर नहीं हैं, जिन्हें मौत इतने करीब से छूकर गई है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, हेमा मालिनी और प्रिटी जिंटा समेत कई सेलेब्स गंभीर हादसों में बाल-बाल बचे हैं। जानते हैं उनके बारे में।