Dharmendra Photos -

56 Stories

अमिताभ बच्चन, अजय देवगन,धर्मेंद्र सहित ये सभी बॉलीवुड दिग्गज कर चुके भोजपुरी फिल्में,आपने देखीं हैं ये मूवी

Sep 06 2022, 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Bollywood star Amitabh Bachchan, Ajay Devgan, Dharmendra have worked in Bhojpuri films : भारत में हर 10 किलोमीटर में पानी और लैंग्वेज बदल जाती है। वहीं लोगों में अपनी भाषा को लेकर बहुत दीवानगी देखी जाती है, यदि पूरी दुनिया में कोई अपनी बोली भाषा वाला मिल जाता है तो उससे अपनतत्व दिखाई देने लगता है। वहीं इसी विचार के मद्देनज़र देश में क्षेत्रीय भाषाओं में अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री स्थापित की गई हैं। जो स्थानीय भाषा में बनाई गई फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। साउथ फिल्मों के कलाकार बॉलीवुड में और हिंदी फिल्मों के एक्टर भी दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाते रहते हैं। इस लिस्ट में कई टॉप सुपरस्टार भी शुमार हैं। देखें पूरी लिस्ट...

Father's Day 2022: अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, बच्चों संग देखें क्यूट फोटोज

Jun 17 2022, 06:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. सुबह से देर रात तक लाइट, कैमरा और एक्शन के बीच रहने वाले फिल्मी सितारे अपनी फैमिली के साथ कितना समय बिताते हैं यह हर कोई जानना चाहता है। ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि इतने बिजी रहने वाले एक्टर्स के पास घर में रहने का वक्त ही कहां मिलता होगा। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि दिन-रात काम में बिजी रहने वाले ये सितारे न सिर्फ अच्छी फैमिली लाइफ जीते हैं बल्कि अपने घर-परिवार के साथ भरपूर एन्ज्वॉय करते हैं। फादर्स डे (Father's Day 2022) पर आज हम आपको कुछ ऐसे ही बड़े एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने बच्चों की खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखते हैं अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक के साथ बच्चों के क्यूट मूमेंट...

Valentine Day 2022: गुजरते वक्त के साथ और मजबूत होता जा रहा इन 8 कपल का प्यार, कई दशकों से निभा रहे रिश्ता

Feb 14 2022, 12:24 PM IST
मुंबई। वेलेंटाइन डे (Valentine Day) 14 फरवरी को दुनियाभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी ये दिन खास होता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और यही वजह है कि वेलेंटाइन डे यूथ के बीच काफी पॉपुलर है। बॉलीवुड में भी ऐसे कई कपल्स हैं, जो पिछले कई सालों से अपने प्यार भरे रिश्ते को निभाते आ रहे हैं। वक्त के साथ ही इनका प्यार और गहरा व मजबूत होता जा रहा है। इनमें अमिताभ-जया से लेकर माधुरी-श्रीराम नेने तक ऐसी कई जोड़ियां शामिल हैं। वेलेंटाइन डे (Valentine Day) के मौके पर हम बता रहे हैं कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में जिन्होंने कई दशकों से अपने प्यारभरे रिश्ते को सहेजकर रखा है।

ट्विटर पर जिन 9 स्पेशल लोगों को फॉलो करती थीं लता मंगेशकर, जानें उन्होंने स्वर कोकिला को कैसे किया याद

Feb 07 2022, 12:41 PM IST
मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके जाने से संगीत की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है। 92 साल की लता मंगेशकर ने तबीयत ठीक न रहने की वजह से पिछले कुछ सालों से गानों का रियाज बंद कर दिया था। हालांकि, वो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम और ट्विटर) पर काफी एक्टिव रहती थीं। बता दें कि लताजी ट्विटर पर सिर्फ 9 लोगों को, जबकि इंस्टाग्राम पर 6 लोगों को फॉलो करती थीं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं, उन लोगों के बारे में जिन्हें लताजी फॉलो करती थीं। आखिर उन लोगों ने किस तरह लताजी को अंतिम विदाई दी।

Dilip Kumar जयंती पर महीनों बाद घर से निकली सायरा बानो, धर्मेंद्र ने भी नम आंखों से दोस्त को किया याद

Dec 11 2021, 09:27 PM IST
मुंबई. भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की आज 99वीं जयंती है। आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें बर्थ डे विश करना नहीं भूल रहे हैं। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो (saira banu) महीनों बाद अपने घर से बाहर निकली। सायरा बानो को व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ने आमंत्रित किया था। व्हिस्लिंग वुड्स ने दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें धर्मेंद्र(Dharmendra), सुभाष घई (Subhash Ghai) ने भी शिरकत की। इस दौरान सायरा बानो अपने साहेब को याद करके भावुक हो गई।