IPL Photos -

637 Stories

कोई 9वीं पास तो कोई 12वीं लेकिन संपत्ति करोड़ों की, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं ये स्टार प्लेयर

Apr 17 2022, 03:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2022 में कई खिलाड़ी अपने जलवे बिखेर रहे हैं। कोई अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर रहा है तो कोई धारदार गेंदबाजी से। कभी खेल को लेकर हमारे यहां यह कहा जाता था कि खेलने से खराब हो जाओगे और पढ़ाई करने से नवाब बनोगे। लेकिन IPL 2022 में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पढ़ाई में फिसड्डी थे लेकिन खेल की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। क्या आप जानते हैं IPL में धमाका मचाने वाले ये खिलाड़ी कितने पढ़े लिखे हैं। कम पढ़ाई-लिखाई के बाद भी कई क्रिकेटर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। ये क्रिकेटर अपने खेल के कारण दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं लेकिन जब बात इनकी पढ़ाई-लिखाई की आती है तो आप हैरान हो जाओगे। कोई क्रिकेटर 12वीं पास है तो कोई 9वीं लेकिन क्रिकेट की दुनिया के ये स्टार खिलाड़ी हैं। आइए जानते हैं स्टार खिलाड़ियों की पढ़ाई के बारे में।

इतनी स्टाइलिश है मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की पत्नियां, देखें उनकी सबसे ग्लैमरस फोटोज

Apr 16 2022, 11:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए अब तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का 15वां सीजन बेहद ही निराशाजनक रहा है, क्योंकि टीम ने 5 मैच खेले हैं पांचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में उसकी प्लेऑफ की जगह भी अब मुश्किल होती जा रही है। लेकिन टीम के खिलाड़ियों की पॉपुलारिटी बरकरार है। खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी फैमिली खासकर उनकी वाइफ को भी काफी लाइमलाइट मिलती है। मैच के दौरान अपने पतियों को चीयर करना हो या फिर उनके साथ आफ्टर पार्टी करनी हो, ये हमेशा चर्चा में रहती हैं। तो आइए आज हम आपको मिलवाते हैं मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर्स की सुपरस्टार वाइफ (Mumbai Indians Players Wife and Girlfriends) से और दिखाते हैं उनकी सबसे ग्लैमरस तस्वीरें...

हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा का लेटेस्ट लुक, 10 फोटोज में देखें उनका हॉट अंदाज

Apr 15 2022, 11:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क: एक तरफ आईपीएल 2022 (IPL 2022) में हार्दिक पांड्या (hardik pandya) और उनकी कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat titans) धमाल मचा रही है, तो दूसरी ओर उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक (natasa stankovic) के जलवे भी कुछ कम नहीं है। वो इन दिनों अपने पति के साथ आईपीएल मैं मौजूद है और हर मैच में उन्हें सपोर्ट करने के अलावा वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। हाल ही में नताशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह बिकिनी पहने कहर ढा रही है। तो चलिए आज हम आपको दिखाते नताशा स्टेनकोविक की ऐसी ही 10 सबसे हॉट और स्टाइलिश फोटो, जिन्हें सबसे ज्यादा यूजर्स का प्यार मिला...

ये पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में मचा चुके है धमाल, एक प्लेयर ने तो 1 ही मैच में बनाया था ये खास रिकॉर्ड

Apr 15 2022, 09:07 AM IST
स्पोर्ट्स : आईपीएल 2022 (IPL 2022) अपने पूरे शबाब पर है। हर दिन धमाकेदार मैच हो रहे हैं और क्रिकेटर्स भी अपनी टीम को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसी क्रिकेट लीग है, जिसमें दुनिया भर के कई क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं और साल भर इस लीग के होने का इंतजार करते हैं, जब दो-ढाई महीने के लिए वह भारत दौरे पर आते हैं और यहां हर दिन शानदार टी-20 मुकाबले खेलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाड़ी (pakistani players) भी आईपीएल खेल चुके हैं और अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत चुके हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच चल रही राजनैतिक खींचतान के चलते अब पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेलते हैं। आज हम आपको बताते हैं ऐसे कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (pakistani players in IPL) के पहले सीजन में धमाल मचाया था...

इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते है ये 5 खिलाड़ी, जानें कितने लोग इन्हें करते हैं फॉलो

Apr 14 2022, 01:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में हर दिन धमाकेदार मैच हो रहे हैं। मैच जीतने के साथ ही खिलाड़ियों के बीच नंबर वन पर आने की होड़ भी लगी हुई है। किस खिलाड़ी के सबसे ज्यादा रन होते है, कौन सबसे ज्यादा विकेट चटकाता है, इसे लेकर खूब खींचतान चल रही है। लेकिन एक चीज और है जिसमें यह खिलाड़ी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं, वो है सोशल मीडिया (socia media)। जी हां, खेल के साथ-साथ खिलाड़ी इंस्टाग्राम, टि्वटर, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। आइए आज आपको बताते हैं ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में जिनकी फैन फॉलोइंग इंस्टाग्राम (Instagram) पर सबसे ज्यादा है...

मुंबई को हराने के बाद इतनी खुश नजर आई पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा, घर बैठे टीम के लिए भेजे स्पेशल मैसेज

Apr 14 2022, 10:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में 23वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच खेला गया। जिसमें पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन रही मुंबई को करारी शिकस्त दी और 12 रन से मैच जीत लिया। बुधवार को पुणे के एमसीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 199 रनों का टारगेट दिया, जिसे बना पाना मुंबई इंडियंस (mumbai indians) के लिए काफी मुश्किल रहा। टीम के स्टार प्लेयर्स ही जल्दी पवेलियन लौट गए। जिसके चलते वह 186 रन ही बना पाई और पंजाब ने इस आईपीएल के सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली। इस शानदार जीत के बाद पंजाब किंग्स (punjab kings) की मालकिन प्रीति जिंटा (preity zinta) ने खिलाड़ियों के लिए स्पेशल मैसेज भेजा और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। आइए आपको दिखाते हैं प्रीति का रिएक्शन...

मैच हारा लेकिन स्पेशल क्लब में हुई रोहित शर्मा की एंट्री मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Apr 14 2022, 08:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट में आए दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बुधवार को खेले गए आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 23वें मुकाबले में, जहां मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ, वो आईपीएल के इतिहास में लगातार 5 मैच हारने वाली पहली टीम बन गई। तो वहीं, टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की स्पेशल क्लब में एंट्री हो गई और वह t20 करियर में 10000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। हालांकि, उनसे पहले 6 और खिलाड़ी 10000 रन (10000 runs in T20 international) के क्लब में शामिल हो चुके हैं। आइए आपको बताते हैं उन 7 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने t20 करियर में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं...

इतनी लग्जीरियस लाइफ जीता है RCB का ये खिलाड़ी, रजनीकांत का है पड़ोसी, देखें घर की इनसाइड फोटोज

Apr 13 2022, 08:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा की जा रही हैं, तो वह है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal challengers bangalore) के फिनिशर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik), जो सालों से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे थे। लेकिन इस बार आरसीबी ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया और वो टीम को बेहद मजबूती भी दे रहे हैं। लगातार चार मैचों में वे नॉट आउट गए। ये खिलाड़ी अपने खेल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहता हैं। चाहे पहली बीवी से तलाक लेने की बात हो या फिर स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) से शादी, हमेशा ही दिनेश सुर्खियों में रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं दिनेश कार्तिक की लग्जीरियस लाइफ और उनका आलीशान घर (Dinesh Karthik's Luxurious Home)...

जिस खिलाड़ी का दिल्ली कैपिटल्स को था इंतजार, उसे क्यों नहीं मिली टीम में जगह, IPL में फेंकी थी सबसे तेज गेंद

Apr 11 2022, 04:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2022 की सीजन अब रोचक होता जा रहा है। प्लाइंट टेबल में टॉप पर पहुंचने के लिए सभी टीमें अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इस सीजन के पहले हफ्ते में कई विदेशी खिलाड़ी नहीं जुड़ पाए थे लेकिन अब ज्यादातर टीमों के विदेशी प्लेयर अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं। रविवार को IPL में कोलकाता नाइटराइडर्स (kolkata knight riders) और दिल्ली कैपिटल्स ( delhi capitals ) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम को जीत मिली। लेकिन जिस खिलाड़ी का इंतजार टीम को लंबे समय से हो रहा था उस खिलाड़ी को मैच में शामिल नहीं किया गया। दिल्ली ने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव करते हुए एनरिक नॉर्किया (anrich nortje) को टीम में शामिल नहीं किया। आइए जानते हैं आखिर जिस खिलाड़ी का इतंजार था उसे शामिल क्यों नहीं किया गया।