MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कौन है लखनऊ के जबड़े से जीत छिनने वाले कुलदीप सेन, पिता चलाते हैं सैलून, बेटे ने IPL 2022 में किया कमाल

कौन है लखनऊ के जबड़े से जीत छिनने वाले कुलदीप सेन, पिता चलाते हैं सैलून, बेटे ने IPL 2022 में किया कमाल

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल (IPL 2022) एक ऐसा मंच है जहां पर युवाओं को निखरने का मौका मिलता है और एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिलता है, जहां पर वह अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन दिखा सकते हैं। कुछ ऐसी ही परफॉर्मेंस राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की तरफ से डेब्यू करने वाले 25 वर्षीय कुलदीप सेन (Kuldeep Sen) ने दिखाई और लखनऊ के जबड़े से जीत छीन ली। दरअसल, रविवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स (RR vs LSG) के बीच हुए मैच के आखरी ओवर में कुलदीप ने लखनऊ के मार्कस स्टोइनिस को 15 रन नहीं बनाने दिए और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। आइए आज हम आपको बताते हैं इस युवा खिलाड़ी के बारे में...

2 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : Apr 11 2022, 10:35 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले 25 वर्षीय क्रिकेटर कुलदीप सेन ने रविवार को अपना पहला आईपीएल मैच खेला और पहले ही मैच में आखिरी ओवर को प्रेशर ना लेते हुए मार्कस स्टोइनिस जैसा खिलाड़ी को रन बनाने से रोका। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

रविवार को हुए लखनऊ और राजस्थान के बीच रोमांचक मुकाबले में  LSG को आखिरी ओवर में 15 रनों की दरकार थी, जो आईपीएल जैसे मंच पर आसानी से बन जाते है। ऐसे में RR ने अपने युवा गेंदबाज को लास्ट ओवर देकर रिस्क जरूर उठाया, लेकिन कुलदीप ने वो करके दिखाया जो बड़े सा बड़ा गेंदबाज करने में कांपता है।

37

अपने ओवर की शुरुआत ही कुलदीप सेन ने शानदार तरीके से की और लखनऊ के ऊपर प्रेशर बना दिया। पहली बॉल पर 1 रन देने के बाद उन्होंने 3 डॉट बॉल डाली। इसके बाद स्टोइनिस ने भले ही उनकी पांचवी और छठी गेंद पर एक चौका और एक छक्का जरूर लगाया, लेकिन राजस्थान ने 3 रनों से यह मैच अपने नाम कर लिया।

47

बता दें कि इस साल आईपीएल के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने महज 20 लाख के बेस प्राइस में इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया था और अपने पहले ही मैच में कुलदीप ने 4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट भी चटकाया है।

57

कुलदीप सेन की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर के भाई हैं। उन्होंने 8 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनकी आर्थिक स्थिति और उनके खेल को देखते हुए उनकी फीस तक माफ कर दी गई थी। इस खिलाड़ी ने साल 2018 में रणजी ट्रॉफी के जरिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया।

67

बता दें कि कुलदीप सेन के पिता रामपाल सेन रीवा के सिरमौर चौराहे पर एक छोटा सा सैलून चलाते है। अपनी आर्थिक स्थिति के चलते शुरुआत में उन्हें कुलदीप का क्रिकेट खेलना पसंद नहीं था। लेकिन जब कुलदीप ने क्रिकेट को अपान सपना बताया तो उन्होंने बेटे को किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी और उसके सपने को पूरा करने के लिए पूरा साथ दिया। 

77

अब तक की t20 करियर में कुलदीप 19 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 13 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 16 फर्स्ट क्लास मैच में वह 44 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
सभी फोटो सोर्स: (instagram/ipl)

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Recommended image2
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Recommended image3
SRH vs CSK Live Streaming: कहां-कैसे देखें हैदराबाद बनाम चेन्नई IPL मुकाबला?
Recommended image4
SRH vs CSK: क्या अभिषेक-हेड की जोड़ी का तोड़ निकाल पाएंगे चेन्नई के गेंदबाज? मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
Recommended image5
MS Dhoni: क्या चेपॉक में आखिरी बार उतरेंगे 'थाला'? धोनी के लिए धड़क रहे करोड़ों दिल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved