Narendra Modi Photos -

2129 Stories

PM Modi in Hubballi: जोश-उत्साह से लबरेज लोगों ने गर्मजोशी से किया प्रधानमंत्री का स्वागत, हर ओर मोदी के नारे

Jan 12 2023, 06:48 PM IST
PM Modi in Hubballi: राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने कर्नाटक पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने हुबली में रोड शो किया। युवा दिवस के अवसर पर हुबली में प्रधानमंत्री के रोड शो में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। रोड शो गुजरने के दौरान सड़क के दोनों तरफ लोग बेहद उत्साहित होकर प्रधानमंत्री का स्वागत करते दिखे। सड़क के दोनों तरफ बिल्डिंग्स पर हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को बेताब थे। सड़क के दोनों तरफ पीएम के स्वागत वाले बैनर-होर्डिग्स लगे हुए थे। हर ओर जोश, उत्साह और गर्मजोशी दिखी। प्रधानमंत्री के स्वागत को मानो पूरा हुबली उमड़ आया हो...

पीएम मोदी की साल 2022 की सबसे हिट फोटोज जिसने दुनिया की निगाहें अपनी ओर खींची...

Dec 31 2022, 07:10 PM IST
PM Modi exclusive: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के ताकतवर नेताओं में शुमार हैं। यूक्रेन-रूस युद्ध पर जब पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो मोदी ने गुट निरपेक्षता का संदेश देकर पूरी दुनिया की निगाह अपनी ओर खिंची है। युद्ध में फंसे दोनों देशों को भारत ने शांति का संदेश देते हुए बातचीत से ही हल निकालने की सलाह दी है जिसकी यूएन भी तारीफ कर रहा है। दुनिया ही नहीं देश में भी पीएम मोदी 2022 में सबसे ताकतवर राजनीतिक हस्ती बने हुए हैं। साल बीतने को है और नए साल का आगाज कुछ ही घंटों में हो जाएगा। नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच आईए देखते हैं पीएम मोदी की 10 अनदेखी तस्वीरें...

10 PHOTOS में देखें, जब प्रधानमंत्री नहीं बल्कि एक बेटा बन मां हीराबेन से मिले मोदी

Dec 28 2022, 05:53 PM IST
Hiraben Health: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन (Hiraben) की तबीयत मंगलवार 27 दिसंबर की रात को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां को देखने खुद पीएम मोदी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य को लेकर बात की। अस्पताल ने बुधवार दोपहर को हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि हीराबा की तबीयत फिलहाल स्थिर है। बता दें कि हीरा बेन इसी साल 18 जून, 2022 को 100 साल की हुई हैं। मां के 100वें जन्मदिन पर खुद पीएम मोदी उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मां-बेटे की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। आइए देखते हैं, पीएम मोदी के साथ उनकी मां की कुछ ऐसी ही तस्वीरें।

Year Ender: 2022 में PM मोदी की वो 10 तस्वीरें, जिन्हें देख 141 करोड़ देशवाशियों को हुआ गर्व

Dec 20 2022, 10:49 AM IST
Year Ender 2022: साल 2022 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 2022 में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश-विदेश के कई अहम दौरे किए। इनमें क्वॉड सम्मेलन, यूरोप यात्रा, जी-7 देशों की बैठक के अलावा हाल ही में हुए जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन समेत कई अहम यात्राएं शामिल हैं। इस दौरान पीएम मोदी वर्ल्ड के टॉप लीडर्स से मिले। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका से लेकर तकनीक में सबसे आगे जापान के राष्ट्राध्यक्षों ने मोदी को सिर-आंखों पर बिठाया। हम दिखा रहे हैं, 2022 में पीएम मोदी के साथ वर्ल्ड लीडर्स की 10 चुनिंदा फोटो, जिन्हें देख 141 करोड़ भारतीयों को भी गर्व होगा।

Year Ender 2022: PM मोदी के वो 10 बड़े बयान, जिन्हें पूरी दुनिया ने न सिर्फ सुना, बल्कि सराहा भी

Dec 16 2022, 12:24 PM IST
Year Ender 2022: साल 2022 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ये साल दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराने के लिए भी जाना जाएगा। 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई देशों की यात्राएं कीं। मोदी ने नेपाल के अलावा यूरोपीय देशों के दौरे किए। इसके साथ ही सितंबर, 2022 में वे शंघाई सहयोग परिषद (SCO)की बैठक में शामिल होने उज्बेकिस्तान गए। मोदी ने इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया। इन सभी यात्राओं के दौरान पीएम मोदी की बातों को पूरी दुनिया ने न सिर्फ ध्यान से सुना बल्कि सराहा भी। आइए जानते हैं 2022 में मोदी के वो 10 बयान, जिन्हें पूरी दुनिया ने सराहा।

G20India: ऑल पार्टी मीटिंग में दिखी भारतीय एकता की ताकत और साथ रहकर कुछ कर गुजरने का जूनून

Dec 06 2022, 06:48 AM IST
नई दिल्ली. राजनीति स्तर पर विभिन्न पार्टियों में कितना भी मतभेद हो; द्वंद्व हो, लेकिन जब बा दुनिया की अपनी ताकत, अपने मूल्यों के दिखाने की आती है, तो सारे धुरविरोधी नेता भी एक साथ नजर आते हैं। यह दृश्य देखा गया भारत की G20 अध्यक्षता से संबंधित पहलुओं पर चर्चा करने के लिए 5 दिसंबर को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूरे भारत के राजनीतिक नेताओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई। प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत की G20 अध्यक्षता पूरे देश की है, और यह पूरी दुनिया को भारत की ताकत दिखाने का एक अनूठा अवसर है। प्रधान मंत्री ने यह भी बताया कि आज भारत के प्रति वैश्विक जिज्ञासा और आकर्षण है, जो भारत की G20 अध्यक्षता की क्षमता को और बढ़ाता है। देखिए कुछ तस्वीरें...