MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • BBC डॉक्यूमेंट्री पर बवाल: जामिया विवि के एक दर्जन से अधिक स्टूडेंट्स हिरासत में, कुलपति बोलीं-स्क्रीनिंग नाकाम कर दिया गया

BBC डॉक्यूमेंट्री पर बवाल: जामिया विवि के एक दर्जन से अधिक स्टूडेंट्स हिरासत में, कुलपति बोलीं-स्क्रीनिंग नाकाम कर दिया गया

BBC documentary screening को लेकर देश के विश्वविद्यालयों में बवाल बढ़ता ही जा रही है। जामिया मिलिया इस्लामिया विवि वाइस-चांसलर नजमा अख्तर ने बताया कि कुछ स्टूडेंट्स ने प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की कोशिश की लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया।

2 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Jan 26 2023, 06:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
ओखला पुलिस ने बुधवार को कई स्टूडेंट्स को लिया हिरासत में...
Image Credit : Twitter

ओखला पुलिस ने बुधवार को कई स्टूडेंट्स को लिया हिरासत में...

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर ओखला क्षेत्र में बुधवार को हंगामेदार स्थितियां थीं। दरअसल, डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के पहले ही स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी एसएफआई के चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इन चार लोगों के समर्थन में दर्जन स्टूडेंट्स पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद दर्जनों छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस ने अधिकतर को छोड़ दिया लेकिन गुरुवार सुबह तक 13 स्टूडेंट्स पुलिस हिरासत में थे। स्टूडेंट्स के मुताबिक, पुलिस हिरासत में अज़ीज़ (एसएफआई जामिया सचिव), निवेद्या (एसएफआई दक्षिण दिल्ली उपाध्यक्ष) और अभिराम और तेजस (एसएफआई सदस्य) समेत 13 स्टूडेंट्स हैं।
 

25
जामिया प्रशासन के कहने पर पुलिस ने की कार्रवाई
Image Credit : our own

जामिया प्रशासन के कहने पर पुलिस ने की कार्रवाई

उधर, दिल्ली पुलिस ने कहा कि जामिया प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी कि कैंपस में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रद्द किए जाने के बाद कुछ छात्र हंगामा कर रहे हैं। बुधवार शाम 6 बजे 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' की स्क्रीनिंग होनी थी। लेकिन जामिया प्रशासन ने कहा कि बिना अनुमति के स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। फिर पुलिस ने कार्रवाई की है। 

35
स्क्रीनिंग के लिए बांटे गए पर्चे
Image Credit : PTI

स्क्रीनिंग के लिए बांटे गए पर्चे

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, एक राजनीतिक संगठन (एसएफआई) से जुड़े कुछ छात्रों ने एक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के बारे में पोस्टर बांटे। प्रशासन ने फिल्म के आयोजकों को कड़ी सजा की चेतावनी भी दी।

45
'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' की स्क्रीनिंग की घोषणा के बाद हंगामा शुरू
Image Credit : PTI

'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' की स्क्रीनिंग की घोषणा के बाद हंगामा शुरू

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार को जामिया मिलिया इस्लामिया के बाहर नारेबाजी कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। एक वामपंथी छात्र संगठन के छात्रों को भी हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की युवा शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' की स्क्रीनिंग की घोषणा के बाद हंगामा शुरू हो गया।

55
JNU में भी स्टूडेंट्स ने बिजली काटने का आरोप
Image Credit : PTI

JNU में भी स्टूडेंट्स ने बिजली काटने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर देश के विश्वविद्यालयों में बवाल बढ़ रहा है। जेएनयू, हैदराबाद यूनिवर्सिटी, केरल विवि सहित कई विवि में इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर कैंपस में अशांति है। जेएनयू में स्क्रीनिंग के दौरान बिजली काटने और पथराव करने का आरोप लगाया गया था।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
Recommended image2
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Recommended image3
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image4
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image5
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved