Neeraj chopra Photos -

40 Stories

नीरज चोपड़ा नहीं, लेकिन इन 5 खिलाड़ियों से है भारत को गोल्ड की पूरी उम्मीद

Jul 27 2022, 08:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क : शुक्रवार, 28 जुलाई 2022 से राष्ट्रमंडल खेलों (commonwealth games 2022) का आयोजन बर्मिंघम में होने वाला है। जिसके लिए 213 भारतीय एथलीट्स इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। हालांकि इन खेलों में भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। दरअसल, सोमवार को MRI स्कैन के दौरान ग्रोइन इंजरी के चलते वो 5 अगस्त को होने वाले मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, अब भी भारत के पास कई ऐसे एथलीट्स है जो देश को गोल्ड मेडल जीता सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 एथलीट्स के बारे में जो इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के प्रबल दावेदार हैं...

Parents Day 2022: जब नीरज चोपड़ा ने पहली बार मां-बाप को कराया हवाई सफर, भावुक होकर कही थी ये बात

Jul 24 2022, 03:04 PM IST
Parents Day 2022: नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने हाल ही में जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में सिल्वर मेडल जीता है। अमेरिका के यूजीन में हुई 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने 88.13 मीटर भाला फेंका। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम ऊंचा किया था। यह पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने पहली बार अपने माता-पिता को हवाई यात्रा कराई थी। पेरेंट्स डे (Parents Day 2022) के मौके पर हम बता रहे हैं नीरज चोपड़ा के उस सपने के बारे में, जिसके पूरे होने पर उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी लिखी थी।

नीरज चोपड़ा की जीत के जश्न में डूबा बालीवुड, ये 5 सेलिब्रिटीज हैं इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड चैंपियन की बड़ी फॉलोवर

Jul 24 2022, 09:19 AM IST
Neeraj Chopra Female Fans.गोल्डेन ब्वॉय नीरजचोपड़ा नेभाला फेंक प्रतियोगिताओं में शानदार सफर जारी रखा है। ओरेगॉन में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में नीरज ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। उनकी इस जीत से पूरा देश उत्साहित है। वहीं बालीवुड भी झूम रहा है। पीएम मोदी ने नीरज को बधाई दी है तो सोशल मीडिया पर उन्हें कांग्रेचुलेशन कहने वालों की होड़ मची हुई है। इन सबके बीच नीरज चोपड़ा की फीमेल फैंस की चर्चा की जाए तो जश्न थोड़ा बढ़ जाएगा।इंस्टाग्राम पर उनके 60 लाख से ज्यादा प्रशंसक है, जो उन्हें फॉलो करते हैं। यह सिलसिला टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद तेजी से बढ़ा है। इस शानदार एथलीट की महिला फैंस की भी अच्छी-खासी संख्या है जिसमें बालीवुड की खूबसूरत सेलिब्रिटिज भी शामिल हैं।इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कौन हैं नीरज चोपड़ा की सबसे बड़ी महिला प्रशंसक...

WAC 2022: ऐसे अपनी फिटनेस का ध्यान रखते है नीरज चोपड़ा, प्रतियोगिता से महीनों पहले छोड़ दी थी अपनी फेवरेट चीज

Jul 24 2022, 08:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क : ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल (World Athletics Championships 2022) में 88.13 मीटर के अपने चौथे प्रयास के थ्रो के साथ ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता। नीरज विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर लेने वाले भारत के पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं। इससे पहले 7 अगस्त, 2021 को टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। भारत के गोल्डन ब्वॉय 24 वर्षीय नीरज अपने खेल के साथ अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं, इस खिलाड़ी का फिटनेस और डाइट प्लान....

Neeraj Chopra Birthday: गोल्ड जीतने के लिए 6 महीने पहले नीरज ने छोड़ दी थी अपनी फेवरेट चीज, ऐसा था डाइट प्लान

Dec 24 2021, 12:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत को 121 साल बाद एथलेटिक में पहले गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra Birthday) 24 दिसंबर को अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस साल टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज ने भारत को पहली बार ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड मेडल दिलाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक एथलीट की जिंदगी कितनी मुश्किलों से भरी होती है? अपने फेवरेट खाना छोड़ने से लेकर उन्हें एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करनी पड़ती है। आज हम आपको बताते हैं, भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का डाइट प्लान (diet plan) और उन्हें क्या खाना (favourite food) पसंद है...

Mahindra XUV700 की शुरू हुई डिलीवरी, सबसे पहले इस शख्स को सौंपी Javelin Edition की चाबी

Oct 30 2021, 06:28 PM IST
ऑटो डेस्क। महिंद्रा ने पहली पर्सनलाइज्ड XUV700 की डिलेवरी दे दी है। टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल (Olympic medalist Sumit Antil) को इस एसयूवी की पहली यूनिट सौंपी गई है। महिंद्रा कंपनी ने ट्विटर के जरिए इस डिलेवरी का ऐलान किया है। Sumit Antil ने 2020 पैरालिंपिक में पुरुषों की भाला फेंक F64 कैटेगिरी में गोल्ड मैडल जीता था। उस समय महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को स्पेशल एडिशन वाली XUV700 गिफ्ट करने का ऐलान किया था। इन सभी खिलाड़ियों को सौंपी जाएगी टॉप वेरियंट की चाबी...