Nikki tamboli Photos -

9 Stories

Jhalak Dikhhla Jaa 10 में TV के ये 7 दिग्गज सितारे आएंगे नजर, दिव्यांका त्रिपाठी को भी मिला ऑफर

May 28 2022, 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. छह साल के इंतजार के बाद दर्शकों को झलक दिखला जा (Jhalak Dikhhla Jaa 10) का अगला सीजन देखने को मिलेगा। पसंदीदा डांस रियलिटी शो बहुत जल्द छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली है। शो के निर्माता इसे दिलचस्प बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोडक्शन हाउस ने झलक दिखला जा 10 के लिए टीवी के फेसम चेहरों को अप्रोच किया है। जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी, मोहसिन खान समेत कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। आइए नीचे देखते हैं इस बार कौन-कौन झलक दिखला जा में अपने डांस का हुनर दिखा सकता है....