- Home
- Entertainment
- TV
- Jhalak Dikhhla Jaa 10 में TV के ये 7 दिग्गज सितारे आएंगे नजर, दिव्यांका त्रिपाठी को भी मिला ऑफर
Jhalak Dikhhla Jaa 10 में TV के ये 7 दिग्गज सितारे आएंगे नजर, दिव्यांका त्रिपाठी को भी मिला ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क. छह साल के इंतजार के बाद दर्शकों को झलक दिखला जा (Jhalak Dikhhla Jaa 10) का अगला सीजन देखने को मिलेगा। पसंदीदा डांस रियलिटी शो बहुत जल्द छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली है। शो के निर्माता इसे दिलचस्प बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोडक्शन हाउस ने झलक दिखला जा 10 के लिए टीवी के फेसम चेहरों को अप्रोच किया है। जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी, मोहसिन खान समेत कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। आइए नीचे देखते हैं इस बार कौन-कौन झलक दिखला जा में अपने डांस का हुनर दिखा सकता है....

बिग बॉस 14 और खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा ले चुकी निक्की तंबोली झलक दिखला जा में नजर आ सकती हैं। उनका भी नाम सामने आया है।
बिग बॉस 15 और नागिन 6 के एक्टर सिंबा नागपाल डांस फ्लोर पर अपने हॉट मूव्स से दर्शकों का दिल चुरा सकते हैं। झलक दिखा जा के लिए इन्हें भी अप्रोच किया गया है।
ये है मोहब्बते फेम दिव्यांका त्रिपाठी को छोटे पर्दे से गायब हुए लंबा वक्त हो गया है। हालांकि उन्हें म्यूजिक वीडियो में लोग जरूर देख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो झलक दिखला जा 10 में दिव्यांका नजर आ सकती हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहसिन खान (Mohsin Khan) इस शो को छोड़ने के बाद सिर्फ म्यूजिक वीडियो में नजर आए हैं। उनके पास फिलहाल कोई डेली सोप नहीं है। वो झलक दिखला जा में डांस कर दर्शकों का फिर से दिल जीत सकते हैं। निर्माता ने शो के लिए इन्हें अप्रोच किया है।
टीवी की खूबसूरत अदाकारा में से एक रिद्धिमा पंडित भी इस शो में डांस मूव्स दिखाती नजर आ सकती हैं। झलक दिखलाजा 10 के मेकर्स ने इनसे भी बातचीत की है।
पिछले साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधी कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या भी झलक दिखाला जा 10 में दिख सकती हैं। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
छोटी सरदारनी फेम निमृत कौर आहूवालिया भी Jhalak Dikhhla Jaa 10 में दिख सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इनका भी नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा एरिक फर्नांडिज और अदा खान को भी नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।
और पढ़ें:
लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के दौरान आमिर खान ने लिए गोल-गप्पे के मजे, फैंस कर रहे फनी कमेंट
बीड़ी फूंकते हुए नम्रता मल्ला ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, स्मोक को लेकर दी अपनी राय तो फैंस ने लिए मजे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।