Rajkummar Rao Photos -

27 Stories

Indian Couture week 2022: पहली बार रैंप पर उतरीं रश्मिका, डीप नेक गाउन में बेहद हॉट दिखीं मलाइका

Aug 02 2022, 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. 23 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक हुए 15वें इंडियन कोचर वीक 2022 (Indian Couture Week 2022) में इस बार कई जाने-माने सेलेब्स ने हिस्सा लिया। 8 दिन तक चले इस शो में 13 डिजाइनर्स के लिए 9 सेलेब्स ने बतौर शो स्टॉपर हिस्सा लिया। ये 9 सेलेब्स थे रश्मिका मंदाना, अदिति राव हैदरी, मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी, सारा अली खान, फरहान अख्तर, गुरु रंधावा, अर्जुन कपूर और राजकुमार राव। वहीं 13 डिजाइनर्स में तरुण टहिलियानी, राहुल मिश्रा, जेजे वाल्या, वरुण बहल, अंजू मोदी, रोहित गांधी और राहुल खन्ना, डॉली जे, सुनीत वर्मा, सिद्धार्थ टायटलर, फाल्गुनी शेन पीकॉक, कुनाल रावल, अमित अग्रवाल और अनामिका खन्ना जैसे मशहूर डिजाइनर्स शामिल थे। इस दौरान पूरे हफ्ते भर शो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी रहीं। इस खबर में हम तस्वीरों के जरिए आपको बता रहे हैं कि इंडियन कोचर वीक के 15वें एडिशन में कौन सा सेलेब किस डिजाइनर के लिए शो स्टॉपर रहा और उसने कौन से डिजाइनर आउटफिट शोकेस किए...

राजकुमार राव समेत इन सेलेब्स ने अपने नाम के अल्फाबेट में किए बदलाव, क्या इससे जुड़ा है किस्मत कनेक्शन

Mar 29 2022, 04:19 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए कलाकारों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वो हर तिगड़म लगाते हैं ताकि वो यहां सफलता की सीढ़ी चढ़ सके। काम में लगन, पब्लिसिटी स्टंट के साथ-साथ कुछ सेलेब्स अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करते हैं। गुड लक के लिए स्टार्स नाम के अल्फाबेट में या तो कुछ अक्षर जोड़ते हैं या फिर हटाते हैं। ऐसा करने से पहले वो अंक ज्योतिषियों (Numerologists) की सलाह लेते हैं, ताकि उनको यश और शोहरत मिले। राजकुमार राव (rajkummar rao) समेत कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने नेम के स्पेलिंग में बदलाव किये हैं। आइए नीचे जानते हैं उनके बारे में...

प्यार का पंचनामा के डायरेक्टर की बरात में जमकर नाचे Kartik Aryan, Huma Qureshi समेत ये एक्ट्रेस आईं नजर

Feb 21 2022, 01:22 PM IST
मुंबई। पॉपुलर फिल्म 'प्यार का पंचनामा' (Pyar Ka Punchnama) और सोनू के टीटू की स्वीटी (Sonu ke Titu ki Sweety) के डायरेक्टर लव रंजन (Luv Ranjan) 20 फरवरी को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद (Alisha Vaid) संग शादी के बंधन में बंध गए। लव रंजन ने रविवार को आगरा के एक होटल में प्राइवेट सेरेमनी में अलीशा के साथ 7 फेरे लिए। वेडिंग वेन्यू ताज महल के पास ही था। लव-अलीशा की सीक्रेट वेडिंग में उनके फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए। लव रंजन की बरात में कार्तिक आर्यन, राजकुमार राव ने जमकर डांस किया।

Badhai Do मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग पर Rajkummar Rao-भूमि पेडनेकर ने अतरंगी अंदाज में ली एंट्री, देखें फोटोज

Feb 10 2022, 08:41 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड की फिल्मों में अब पहले की तरह रोमांटिक लव स्टोरी नहीं दिखाई जा रही है। बल्कि उन मुद्दों पर धड़ल्ले से फिल्में बनाई जा रही हैं जिसके बारे में बात करने पर लोग शर्माते हैं। 'बधाई दो' (Badhai Do) मूवी ऐसे ही सब्जेक्ट पर बनी है जो कल यानी 11 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। राजकुमार राव (Rajkummar Rao)और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की मूवी की आज स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के पीवीआर में रखी गई। जिसमें दोनों कलाकार बैंड बाजा के साथ पहुंचे। आइए नीचे देखते हैं स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें.....

Kareena Kapoor ने सैफ अली खान और तैमूर के साथ किया लंच, Urfi javed समेत पब्लिक के बीच यू दिखें ये सेलेब्स

Feb 04 2022, 08:03 PM IST
मुंबई. करीना कपूर खान (Kareena kapoor khan) और सैफ अली खान (Saif Ali khan) को जब भी वक्त मिलता हैं अपने बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। शुक्रवार को करीना और सैफ अली खान अपने बिजी शेड्यूल के बीच लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ लंच पर नजर आए। वहीं, इंटरनेट पर हर दिन आग लगाने वाली उर्फी जावेद बेहद ही ग्लैमरस लुक में पैपराजी के कैमरे में कैद हुई। वहीं, राजकुमार राव अपनी को-एक्टर भूमि पेडनेकर के साथ मूवी के प्रमोशन करते दिखाई दिए। आइए नीचे देखते हैं पब्लिक प्लेस पर कौन सा सितार किस अंदाज में कैमरे में हुआ कैद.....

Lohri 2022: Katrina Kaif-Vicky Kaushal से Varun Dhawan-Natasha Dalal तक, पहली लोहड़ी मना रहे ये सेलेब्स

Jan 13 2022, 10:58 AM IST
मुंबई. दुनियाभर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैसे, इस त्योहार को उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि में सिख और पंजाबी समुदाय के लोग खूब धूमधाम के साथ मनाते हैं। इसे नई फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन शाम को आग जलाई जाती है और आग में गेंहू की बालियों, तिल से बनी रेवड़ियां और मूंगफली डालकर पूजा की जाती है। वैसे आमजन की तरह बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इस त्योहार को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स है, जो शादी के बाद पहली बार लोहड़ी का त्योहार मना रहे हैं। नीचे देखें आखिर वो कौन से कपल है जो 7 फेरे लेने के बाद पहली बार मना रहे लोहड़ी पर्व...

घूंघट की आड़ में अपनी दुल्हनिया को मुस्कराते देख शरमा गए Rajkummar Rao, देखें शादी से जुड़ी हर PHOTOS

Nov 16 2021, 03:56 PM IST
मुंबई. लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने वाले राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) ने 15 नवंबर को शादी कर ली। दोनों की शादी के फंक्शन करीब 3 दिन चले। शादी की सारी रस्में चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हुई। शादी के बाद दोनों ने फैमिली और फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन भी ऑर्गेनाइज किया। इसमें वीआईपी लोगों के अलावा कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए। शादी में कपल ने डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए आउटफिट्स पहने थे। कुछ मिनट पहले सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की शादी की कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में दूल्हा-दुल्हन यानी राजकुमार राव और पत्रलेखा बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। नीचे देखें राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की हर फोटोज...

Rajkummar Rao की दुल्हनिया ने लाल जोड़े संग पहनी खास चीजों से बनी ज्वैलरी, ओढ़नी पर लिखा था ये मैसेज

Nov 16 2021, 12:14 PM IST
मुंबई. बीते 11 साल से रिलेशनशिप में रह रहे राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। कपल की शादी की सारी रस्में चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हुई। शादी से जुड़ी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, कपल अपनी शादी में एकदम ट्रेडिशनल लुक में नजर आया। दोनों का वेडिंग लुक बेहद खास और खूबसूरत है। फैंस दोनों के वेडिंग लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों को फैंस के साथ सेलेब्स भी बधाईयां दे रहे हैं और उन्हें हैप्पी मैरिड लाइफ विश कर रहे है। दोनों की शादी के आउटफिट डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किए थे। इनका आउटफिट बेहद खास है। नीचे पढ़े दोनों के वेडिंग आउटफिट से जुड़ी कुछ खास बातें...

जैसे ही Rajkummar Rao ने Patralekhaa की मांग में भरा सिंदूर, देखने लायक था नई नवेली दुल्हन का चेहरा

Nov 16 2021, 10:19 AM IST
मुंबई. पिछले 11 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने शादी की फोटोज अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अपनी शादी का एलान करते हुए पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा- मैंने आज शादी कर ली है। मेरा प्रेमी, मेरा क्राइम पार्टनर, मेरा परिवार, मेरी आत्मा का साथी ... पिछले 11 सालों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है। राजकुमार राव ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा- आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार, अपनी सबकुछ से आज शादी कर ली। आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है पत्रलेखा। हमेशा के लिए... और उसके बाद भी...। बता दें कि कपल की शादी चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हुई। नीचे देखे राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की कुछ अनसीन फोटोज...