Ram nath Kovind Photos -

16 Stories

द्रोपदी मुर्मू के शपथ लेने के दौरान खुशी से झूमते रहे आदिवासी लोग, देखें समारोह की खास 10 तस्वीरें

Jul 25 2022, 01:08 PM IST
नई दिल्ली. भारत के सबसे बड़े संवैधानिक पद यानी राष्ट्रपति की कुर्सी पर आज(25 जुलाई) कोई पहला आदिवासी विराजा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर यहां रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से मुलाकात की थी। भारत की 15वीं राष्ट्रपति मुर्मू ने 18 जुलाई को हुई वोटिंग में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया था। काउंटिंग 21 जुलाई को हुई थी। मुर्मू का कार्यकाल 24 जुलाई, 2027 तक पांच साल का होगा। नियम उन्हें फिर से चुनाव की अनुमति देते हैं, हालांकि देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद दो कार्यकाल के लिए चुने जाने वाले एकमात्र व्यक्ति रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुर्मू ने कहा- जोहार ! नमस्कार ! मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं।आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे। देखिए तस्वीरें...

बहू टीचर तो बेटा-बेटी एयरलाइंस में, मिलिए 7 भाई-बहनों में सबसे छोटे रामनाथ कोविंद के परिवार से

Jul 20 2022, 11:47 AM IST
नई दिल्ली। देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई के दिन देश को उसका नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। रामनाथ कोविंद जुलाई, 2017 में राष्ट्रपति बने थे। कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को यूपी के कानपुर देहात जिले के परौंख गांव में हुआ था। वे अपने सात भाई-बहनों के परिवार में सबसे छोटे हैं। उनके पिता किसान होने के साथ एक छोटी दुकान चलाते थे और गांव के वैद्य भी थे। रामनाथ कोविंद के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी फैमिली के बारे में लोगों को कम ही पता है।