Raveena Tandon Photos -

46 Stories

Bigg Boss 16 : ''बहू हमारी रजनी कांत' की एक्ट्रेस Ridhima Pandit की वाइल्ड कार्ड एंट्री

Oct 06 2022, 05:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Bigg Boss 16, Bahu Hamari Rajni Kant actress Ridhima Pandit's wild card entry : एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित जल्द ही पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में बिग बॉस 16 के घर में एंट्री करेंगी, सूत्रों के हवाले से एशियानेट न्यूजेबल ( Asianet Newsable) ने इसकी जानकारी दी है। पिछले हफ्ते शो के प्रीमियर के साथ ही सलमान खान के रियलिटी टीवी शो का 16वां सीजन पहले से ही सभी तरफ से सुर्खियां बटोर रहा है। विवादों से लेकर झगड़े, ड्रामा और कुछ इमोशनल लम्हों तक, नया सीज़न दर्शकों को मनोरंजन के सभी मसाला दे रहा है। हालांकि दर्शकों को यह देखने का बेसब्री से इंतजार है कि शो की पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री कौन और कब दिखाई देगा। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं,रिद्धिमा पंडित आखिर कब BB HOUSE में एंट्री करेंगी...