- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Bigg Boss 16 : ''बहू हमारी रजनी कांत' की एक्ट्रेस Ridhima Pandit की वाइल्ड कार्ड एंट्री
Bigg Boss 16 : ''बहू हमारी रजनी कांत' की एक्ट्रेस Ridhima Pandit की वाइल्ड कार्ड एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, Bigg Boss 16, Bahu Hamari Rajni Kant actress Ridhima Pandit's wild card entry : एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित जल्द ही पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में बिग बॉस 16 के घर में एंट्री करेंगी, सूत्रों के हवाले से एशियानेट न्यूजेबल ( Asianet Newsable) ने इसकी जानकारी दी है। पिछले हफ्ते शो के प्रीमियर के साथ ही सलमान खान के रियलिटी टीवी शो का 16वां सीजन पहले से ही सभी तरफ से सुर्खियां बटोर रहा है। विवादों से लेकर झगड़े, ड्रामा और कुछ इमोशनल लम्हों तक, नया सीज़न दर्शकों को मनोरंजन के सभी मसाला दे रहा है। हालांकि दर्शकों को यह देखने का बेसब्री से इंतजार है कि शो की पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री कौन और कब दिखाई देगा। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं, रिद्धिमा पंडित आखिर कब BB HOUSE में एंट्री करेंगी...

एशियानेट को मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित बिग बॉस 16 के घर के अंदर पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री वाली कंटस्टेंट होंगी। एक सूत्र ने हमारी रिपोर्टर को बताया, एक्ट्रेस जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में एंट्री करने वाली हैं। लेकिन इसमें कुछ वक्त लगेगा, संभवतया: वे दिवाली के कुछ समय बाद घर में एंट्री करेंगी।
बता दें कि एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित पंडित बिग बॉस ओटीटी की पूर्व कंटस्टेंट हैं। घर के अंदर रहने के चार सप्ताह के अंदर उन्हें यहां से बेदखल कर दिया गया था। इस तरह बाहर किए जाने से वे बहुत परेशान भी हो गई थी।
एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित को टेलीविजन शो 'बहू हमारी रजनी कांत' से पॉप्युलैरिटी हासिल हुई है। उन्होंने इस शो में सोनाक्षी का किरदार निभाया था। इसमें दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया था। रिद्धिमा पंडित ने कई टीवी सीरियल्स में अभिनय किया है। वे सोशल मीडिया पर टेलीविजन की दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्रिटी में से एक बन गई हैं।
एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने 25 जून को अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने इसदिन एक एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें फिल्म मेकर एकता कपूर, अभिनेता अरबाज खान, रवीना टंडन, करिश्मा तन्ना ( Ekta Kapoor, actor Arbaz Khan, Raveena Tandon, ), राकेश बापट, आरती सिंह, सुयश राय, किश्वर मर्चेंट, ( Rakesh Bapat, Arti Singh ) रिद्धि डोगरा, क्रिस्टल डिसूजा ऋत्विक धनजानी, और बरखा सेनगुप्ता, Ridhi Dogra, Krystle Dsouza, Rithvik Dhanjani, Barkha Sengupta) सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।
टीवी की खूबसूरत अदाकारा रिद्धिमा पंडित के आने से बिग बॉस हाउस में नई हलचल मच सकती है। वो इस घर की बिनर के रूप में मजबूत दावेदार हो सकती हैं।
इस खबर को इंग्लिश में पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें-
https://newsable.asianetnews.com/gallery/biggboss/exclusive-bahu-humari-rajni-kant-actor-ridhima-pandit-to-enter-as-wild-card-entry-drb-rjbpy6#image4
ये भी पढ़ें
पत्नी को अकेला छोड़ ऋचा-अली के रिसेप्शन में पहुंचे विक्की कौशल, ऋतिक रोशन ने GF संग दिए पोज, PHOTOS
सलमान-शाहिद-अजय सब निकले फिसड्डी, Dussehra पर रिलीज इन 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल घुमा देगा माथा
ऋतिक रोशन की इन 6 फिल्मों के आगे ढेर Vikram Vedha, नहीं तोड़ पाई BOX OFFICE पर बना ये रिकॉर्ड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।