Riteish Deshmukh Photos -

14 Stories

इन 13 मल्टीस्टारर फिल्मों ने बचाई रितेश देशमुख की लाज, सोलो एक्टर के तौर पर सिर्फ एक बॉलीवुड HIT

एंटरटेनमेंट डेस्क. रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर मराठी फिल्म 'वेड' (Ved) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कमाई के नए कीर्तिमान रच रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 56 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर अब तक की दूसरी सबसे कमाऊ मराठी फिल्म का तमगा हासिल कर लिया है। बतौर लीड एक्टर 'लय भारी' और 'माउली' के बाद रितेश की यह तीसरी मराठी फिल्म है। पिछली दोनों फ़िल्में भी हिट रही थीं। लेकिन अगर मराठी से इतर बॉलीवुड को देखें तो यहां रितेश देशमुख की लाज मल्टीस्टारर फिल्मों ने बचा रखी है। सोलो एक्टर के तौर पर उनकी एकमात्र हिट बॉलीवुड फिल्म 'तुझे मेरी कसम' है. जो उनकी डेब्यू फिल्म भी थी। इसके बाद उनकी लीड एक्टर वाली कोई भी बॉलीवुड फिल्म हिट नहीं रही। 13 मल्टीस्टारर फ़िल्में जरूर हिट रही हैं, जिनके बारे में आप नीचे स्लाइड्स में जान सकते हैं...

मराठी सिनेमा की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, सिर्फ एक ने छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा, ऐसा है बाकी 9 का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क. मराठी सिनेमा की फिल्म 'वेड' (Ved) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) स्टारर यह फिल्म 30 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आई थी और अब तक इतनी कमाई कर चुकी है कि यह मराठी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। सिर्फ 15 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म में सलमान खान (Salman khan) ने कैमियो किया है। जबकि जिया शंकर, अशोक सराफ, ऋषिकेश जोशी, सिद्धार्थ जाधव और जीतेंद्र जोशी जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। खैर, नीचे की स्लाइड्स में जानिए फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है और टॉप 10 की लिस्ट में कौन-कौनसी मराठी फ़िल्में शामिल हैं...

अक्षय, अजय समेत इन 12 स्टार्स की फिल्मों पर भारी रितेश देशमुख की फिल्म 'वेड', जानिए कैसे दी पटखनी

Jan 16 2023, 12:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर मराठी फिल्म 'वेड' (Ved) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर इतिहास रच रही है। 16 दिन में यह फिल्म 'सैराट' (Sairat) को छोड़कर सभी मराठी फिल्मों को पछाड़ते हुए अब तक की दूसरी सबसे कमाऊ मराठी फिल्म बन गई है।फिल्म का कलेक्शन लगभग 44.92 करोड़ रुपए हो गया है। यह फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी। अगर इसकी तुलना उसी साल रिलीज हुईं बॉलीवुड फिल्मों से करें तो इसने अक्षय कुमार (Akshay kumar), अजय देवगन (Ajay Devgn)और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जैसे स्टार्स की फिल्मों को पटखनी दे डाली है। आइए आपको बताते हैं कि 'वेड' इन स्टार्स की 2022 में रिलीज हुई किन फिल्मों पर भारी पड़ी है...

नये साल का जश्न मनाकर Riteish-Genelia लौटे मुंबई, एयरपोर्ट पर बच्चों का दिखा संस्कार, हाथ जोड़ कर किया ये काम

Jan 01 2022, 08:07 PM IST
मुंबई. नए साल का जश्न मनाकर बॉलीवुड सितारे अब मुंबई लौटने लगे हैं। इसी में एक नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (genelia d'souza) अपने पति रितेश देशमुख ( Riteish Deshmukh)का भी है। कपल अपने दोनों बच्चों रियान और राहिल के साथ मुंबई लौट आए हैं। इस दौरान इन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कैमरे में कैद करने के दौरान जेनेलिया के बच्चों का संस्कार सामने आया। रियान और राहिल ने कुछ ऐसा किया जिससे वहां मौजूद लोगों को उनपर प्यार आ गया है। आइए नीचे देखते हैं देशमुख परिवार नए साल के पहले दिन कैसे दिखें...