Russia ukraine war : रूस को युद्ध में बड़ा झटका, आठ दिन में पहली बार मेजर जनरल रैंक के अधिकारी की मौत
Mar 03 2022, 05:36 PM ISTRussian Major General Death : यूक्रेन पर हमले के आठवें दिन रूस को बड़ा झटका लगा। यूक्रेन ने रूस के एक हाई रैंक अधिकारी को मार गिराया है। मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवेत्स्की की मौत को पुतिन की सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस बीच खबर है कि रूस ने एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम एस-400 से अभ्यास शुरू कर दिया है। यह नाटो को चेतावनी माना जा रहा है।