Shinzo Abe Photos -

22 Stories

दुनिया के 8 सबसे महंगे अंतिम संस्कार, तानाशाह के पिता से लेकर माइकल जैक्सन तक शामिल

Sep 27 2022, 11:35 AM IST
World Most Expensive Funeral: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का स्टेट फ्यूनरल कार्यक्रम टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन कम्युनिटी सेंटर में किया जा रहा है। यहां 700 से ज्यादा स्टेट गेस्ट्स पहुंच चुके हैं। बता दें कि आबे की 8 जुलाई, 2022 को जापान के नारा शहर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पारिवारिक तौर पर शिंजो का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को कर दिया गया था। हालांकि, आज होनेवाला स्टेट फ्यूनरल प्रतीक के तौर पर है। 8 जुलाई को जापान के ही नारा शहर में एक बंदूकधारी ने आबे की हत्या कर दी थी। बता दें कि शिंजो आबे के स्टेट फ्यूनरल पर 97 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। आइए जानते हैं, दुनिया के सबसे महंगे फ्यूनरल्स के बारे में।

10 PHOTOS: गंगा आरती से बुलेट ट्रेन की सवारी तक, दोस्ती की मिसाल हैं मोदी के साथ शिंजो आबे की ये तस्वीरें

Jul 08 2022, 06:06 PM IST
Shinzo Abe with PM Modi: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। नारा शहर में जब वो एक चुनावी सभा में बोल रहे थे, तभी 42 साल के तेत्सुया यामागामी ने पीछे से उन पर गोलियां बरसा दीं। इस हमले की वजह से आबे वहीं गिर गए। बाद में उन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 घंटे तक चले इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि शिंजो आबे की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छी दोस्ती थी। आबे जब गुजरात और बनारस की यात्रा पर आए थे तो मोदी के साथ उनकी कई तस्वीरें यादगार रही थीं।

शिंजो आबे को भारतीयों ने सोशल मीडिया पर दी अनोखी श्रद्धांजलि, ट्रेंड हुआ- RIP SIR

Jul 09 2022, 12:24 PM IST
नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार, 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे जापान के नारा सिटी में एक चुनाव प्रचार अभियान में थे, जब 41 साल के हत्यारे ने पीछे से गोलियां दाग कर उनकी जान ले ली। सुरक्षाकर्मियों का दावा था कि 67 साल के शिंजो आबे की धड़कन घटनास्थल पर ही बंद हो गई थी। फिर भी एक उम्मीद रखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 21 सितंबर 1954 को टोक्यो के शिंजुकु शहर में जन्मे शिंजो आबे जापान के लोकप्रिय नेता तो थे ही, दुनियाभर में उनकी छवि अच्छी शख्सियत के तौर पर थी। भारत के वे अच्छे दोस्त माने जाते थे। ऐसे में भारतीय भी उनकी मौत से दुखी हैं और देशभर में उन्हें अपने-अपने तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स उन्हें अनोखे अंदाज में याद कर रहे हैं। उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। आइए फोटो के जरिए देखें शिंजो आबे जब-जब भारत आए थे।

शिंजो आबे ही नहीं जापान के इन प्रधानमंत्रियों की भी हो चुकी है हत्या, किसी को स्टेशन पर मारा,किसी का लाइव कत्ल

Jul 08 2022, 07:14 PM IST
करियर डेस्क : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस वक्त उन पर फायरिंग की गई, वो नारा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उनकी हत्या से पूरा जापान शोक में डूब गया है। सियासी गलियारा सन्न है। विश्व ने भी एक बेहतरीन राजनेता खो दिया है। जापान की राजनीति में किसी बड़े राजनेता की इस तरह हत्या की घटना कोई पहली बार नहीं है। इसका इतिहास काफी पुराना रहा है। कई ऐसे प्रधानमंत्री और राजनेता रहे हैं, जिनको सरेआम मौत के घाट उतार दिया गया है। पढ़िए जापान की सियासत का काला किस्सा...

शिंजो आबे के लिए क्यों बुरा है शुक्रवार, जानिए 28 अगस्त 2020 को क्या हुआ था उनके साथ

Jul 08 2022, 02:36 PM IST
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के लिए शुक्रवार एक बार फिर बुरा साबित हुआ और इस बार ऐसा हुआ कि वे दोबारा अपने जीवन में कभी अगला शुक्रवार नहीं देख पाएंगे। 8 जुलाई, शुक्रवार को उन्हें नारा शहर में 41 साल के एक हमलावर ने गोली मार दी। काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। शिंजो आबे का जन्म 21 सितंबर 1954 को जापान की राजधानी टोक्यो के शिंजुकु शहर में हुआ था।वह पहले से ही घातक बीमारी अल्सरेटिव कोलाइटिस से जूझ रहे थे। इस बीमारी की वजह से शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 को पद छोड़ना पड़ा था। वह देश के सबसे चर्चित और लोकप्रिय नेताओं में से एक माने जाते थे। काम और व्यवहार दोनों उम्दा था, इसलिए जापान में विपक्षी नेता भी उनका सम्मान करते थे। विदेशों में तमाम बड़े नेताओं संग उनके अच्छे संबंध रहे। भारत ने उन्हें 2021 में उन्हें पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा था। आइए तस्वीरों के जरिए शिंजो आबे के बारे कुछ और रोचक बातें जानते हैं।