MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया के 8 सबसे महंगे अंतिम संस्कार, तानाशाह के पिता से लेकर माइकल जैक्सन तक शामिल

दुनिया के 8 सबसे महंगे अंतिम संस्कार, तानाशाह के पिता से लेकर माइकल जैक्सन तक शामिल

World Most Expensive Funeral: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का स्टेट फ्यूनरल कार्यक्रम टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन कम्युनिटी सेंटर में किया जा रहा है। यहां 700 से ज्यादा स्टेट गेस्ट्स पहुंच चुके हैं। बता दें कि आबे की 8 जुलाई, 2022 को जापान के नारा शहर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पारिवारिक तौर पर शिंजो का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को कर दिया गया था। हालांकि, आज होनेवाला स्टेट फ्यूनरल प्रतीक के तौर पर है। 8 जुलाई को जापान के ही नारा शहर में एक बंदूकधारी ने आबे की हत्या कर दी थी। बता दें कि शिंजो आबे के स्टेट फ्यूनरल पर 97 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। आइए जानते हैं, दुनिया के सबसे महंगे फ्यूनरल्स के बारे में। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 27 2022, 11:35 AM IST| Updated : Sep 27 2022, 11:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

रोनॉल्ड रीगन 
अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति रहे रोनॉल्ड रीगन का निधन 93 साल की उम्र में हुआ था। इसके 7 दिन के राजकीय शोक के साथ वॉशिंगटन में कई रस्में हुईं। बाद में रीगन का पार्थिव शरीर उनके गृह राज्य कैलिफोर्निया लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीगन के अंतिम संस्कार में करीब 3250 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इस दिन स्टॉक मार्केट बंद होने के साथ ही फेडरल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को छुट्टी दी गई थी। इसकी वजह से जो नुकसान हुआ, इसका खर्च भी रीगन के स्टेट फ्यूनरल खर्च में जोड़ा जाता है। 

28

किम जोंग इल : 
नॉर्थ कोरिया के नेता और किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल के अंतिम संस्कार में भी काफी पैसा खर्च हुआ था। कहा जाता है कि लोगों को इस दौरान दिखावे के लिए जबरदस्ती रोने का दबाव बनाया गया था। उनके अंतिम संस्कार पर करीब 325 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। किम जोंग इल के पार्थिव शरीर को प्योंगयांग के कुमसुसान मेमोरियल पैलेस में कांच से बने एक कॉफिन में रखा गया था।

38

जॉन एफ कैनेडी : 
अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की 22 नवंबर, 1963 को डलास शहर में हत्या कर दी गई थी। उनका अंतिम संस्कार एरलिंग्टन नेशनल सिमिट्री में किया गया था, जिसमें करीब 121 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इस दौरान मेमोरियल ब्रिज से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें लाखों लोग मौजूद थे।

48

पोप जॉन पॉल द्वितीय : 
इसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु रहे पोप जॉन पॉल द्वितीय ने चर्च में सुधार के लिए कई बड़े कदम उठाए। उनका निधन 2005 में हुआ था, जिसके बाद रोम के सेंट पीटर्स बेसेलिया में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जॉन पॉल II के निधन पर 7 दिनों का राजकीय शोक था। उनके अंतिम संस्कार में करीब 200 वीवीआईपी शामिल हुए थे, जिसमें 70 करोड़ रुपए का खर्च आया था। 

58

क्वीन एलिजाबेथ : 
क्वीन एलिजाबेथ II की मां क्वीन एलिजाबेथ (क्वीन मदर) का निधन 2002 में हुआ था। इसके बाद 9 अप्रैल, 2002 को वेस्टमिंसटर एबे में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में करीब 2100 स्टेट गेट्स मौजूद थे। वहीं इस दौरान करीब 47 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

68

प्रिंसेस डायना : 
ब्रिटेने के शाही परिवार की सबसे चर्चित हस्तियों में प्रिंसेस डायना का नाम आता है। 31 अगस्त, 1997 को पेरिस में एक कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। चूंकि डायना ने राजपरिवार से किनारा कर लिया था, ऐसे में उन्हें स्टेट फ्यूनरल तो नहीं दिया गया। हालांकि, बाद में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने राज परिवार के मुताबिक कुछ रस्में करने की इजाजत दे दी थी। उनके अंतिम संस्कार पर करीब 44 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। 

78

मार्गरेट थैचर :
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहीं मार्गरेट थैचर का निधन 2013 में हुआ था।  को आईडियल फिगर कहती हैं। मार्गरेट थैचर को राजकीय सम्मान के साथ सेंट पॉल कैथेड्रल में दफनाया गया था। इस दौरान उनका परिवार और 2000 से ज्यादा स्टेट गेस्ट्स चर्च में मौजूद रहे। थैचर के अंतिम संस्कार में करीब 10 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। 

88

माइकल जैक्सन : 
पॉप स्टार माइकल जैक्सन का निधन 25 जून, 2009 को हुआ था। बाद में उनका अंतिम संस्कार लॉस एंजिलिस में किया गया। उनके पार्थिव शरीर को कांसे के ताबूत में रखा गया था। माइकल जैक्सन के अंतिम संसकार में करीब 8 करोड़ रुपए का खर्च आया था। 

ये भी देखें : 

मित्तल ने बेटी की शादी में पानी की तरह बहाया पैसा, बनी थी दुनिया की दूसरी सबसे महंगी रॉयल वेडिंग

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved