केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, एसपी बालासुब्रमण्यम समेत 7 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एमसी मेरीकाम को शनिवार को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘पद्म विभूषण’ के लिये और बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू को पद्म भूषण सम्मान के लिये चुना गया।
गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया है। इस बार कुल 7 हस्तियों को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और गायक अदनान सामी का नाम भी इस सूची में शामिल है।
भारत सरकार की ओर से नागरिकों को दिए जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड भारत रत्न है। उसके बाद पद्म विभूषण और पद्म श्री का नंबर आता है। प्रत्येक वर्ष अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले लोग इस सम्मान से सम्मानित होते हैं।