श्रीलंका के विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि प्लीज हमारे देश की यथासंभव मदद करें। यह हमारी मातृभूमि है और हमें इसे बचाने की जरूरत है।
नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा की पत्नी आरजू राणा देउबा ने वाराणसी में हुए बदलाव की तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि काशी में जो बदलाव हुआ है उसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे दूसरे शहर में आ गए हो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत नेपाल संबंधों पर आधारित एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में भारत के सहयोग से नेपाल में हो रहे विकास के काम दिखाए गए हैं। विशेष रूप से जयनगर-कुर्था रेल परियोजना का जिक्र किया गया है।
शिवपाल सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी फॉलो किया है। साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को भी फॉलो किया है। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव पीएम और सीएमओ को ही फॉलो करते थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की है। उन्होंने रूस से यूक्रेन में हिंसा बंद करने का आह्वान किया है। पीएम ने कहा कि भारत शांति प्रयासों में योगदान करने को तत्पर है।
24 फरवरी से जारी रूस और यूक्रेन के बीच जंग में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। हर तरफ बर्बादी के निशान हैं। इस बीच दोनों देशों के बीच जारी जंग रोकने का फॉर्मूला भारत में बनाने की कवायद जारी है। रूस के विदेश मंत्री ने भी भारत के मध्यस्थ बनने की बात कही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छात्रों के साथ एक बार फिर परीक्षा पे चर्चा की। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने परीक्षा पे चर्चा के बहाने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पेपर लीक पर चर्चा करे।
छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इसे अपना सबसे पसंदीदा कार्यक्रम बताया। उन्होंने छात्रों को एग्जाम में पास होने के साथ-साथ जिंदगी में कैसे बेहतर इंसान बनें इससे जुड़े कई टिप्स दिए।
एनआईए ने ईमेल की पुष्टि की है। सूत्रों ने मुताबिक ईमेल में लिखा है कि मेरे पास 20 किलोग्राम आरडीएक्स है। हमारे स्लीपर सेल पूरे देश में फैले हैं, जो हजारों लोगों की जान ले सकते हैं।
परीक्षा पे चर्चा (pariksha pe charcha 2022 ) कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने छात्रों और केन्द्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखा। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों से बात करते हुए उनसे विस्तार से जानकारी ली।