OnePlus 10T 5G Launch: OnePlus 10T का लॉन्च आज यानी 3 अगस्त को होगा। यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क में सुबह 10 बजे शुरू होगा, जो भारत में शाम 7:30 बजे है। इवेंट को YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और आप कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर भी लाइव अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
Oppo A77: भारत में OPPO A77 की कीमत 4GB + 64GB मॉडल के लिए 15,499 रुपए है। हैंडसेट ऑफलाइन स्टोर्स और ओप्पो वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। सनसेट ऑरेंज और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। लॉन्च ऑफर के तौर पर आईसीआईसीआई बैंक कार्ड ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है।
Infinix Hot 12 Pro: Infinix ने - Hot 12 प्रो को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। Infinix Hot 12 Pro 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर के साथ आता है।
Redmi Note 11 SE: Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। साथ ही, यह भारत में Note 11 सीरीज में छठी एंट्री होगी। Xiaomi भारतीय बाजार में Note 11 सीरीज के पांच स्मार्टफोन लेकर आया है। लाइनअप में Note 11 Pro+ 5G, Note 11 Pro और Note 11T 5G शामिल हैं।
Xiaomi Pad 6: Xiaomi Pad Xiaomi स्मार्ट पेन के सपोर्ट के साथ हाई रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस होगा। टैबलेट को IPS LCD के बजाय एक शानदार AMOLED डिस्प्ले भी मिल सकता है।
Tecno Spark 9T: Tecno ने भारत में Spark 9T स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम है। यह अगले महीने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस के मुख्य आकर्षण में 7GB तक रैम और 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है।
Volvo XC40 Recharge: वोल्वो XC40 रिचार्ज स्वीडिश ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे भारत में ₹55.90 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। किआ EV6 59.95 लाख (एक्स-शोरूम) पर थोड़ा अधिक महंगा है।
2022 Hero Xtreme 160R Launch: हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में अपडेटेड Xtreme 160R को लॉन्च कर दिया है। 1.17 लाख रुपये से शुरू होने वाली कीमतों के साथ, मोटरसाइकिल तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगी।
New Maruti Suzuki Alto 2022: नई मारुति सुजुकी ऑल्टो अगले महीने तक शोरूम में आने के लिए तैयार है। एंट्री-लेवल हैचबैक बाहरी, इंटीरियर, फीचर लिस्ट और पावरट्रेन के मामले में भी कई बदलावों के साथ आएगी।
iPhone 11 Offer: अगर आप iPhone को सस्ते में खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। iPhone 14 लॉन्च से पहले Apple अपने iPhone 11 पर बंपर छूट दे रहा है।