केरल में आज शुक्रवार (26 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। इस दौरान दोपहर 3 बजे तक राज्य में 51.64 फीसदी मतदान हो चुकी है।
तिरुवनंतपुरम से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कांग्रेसी सांसद शशि थरूर को चेतावनी दी है कि अगर वह झूठ बोलकर व्यक्तिगत हमले करेंगे तो उन्हें इसका नतीजा भुगतना होगा। वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर में केरल में भाजपा पर तंज कसा था कि बीजेपी वाले केरला में सिर्फ बैंक अकाउंट ही खोल सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर थरूर पर पलटवार कर कहा है कि हमे गर्व है गरीबों के बैंक खाते खुलवाते हैं।
करण थापर के खिलाफ ट्वीट कर जय अनंत देहाद्राई ने आरोप लगाया कि 2022 में थापर ने शशि थरूर को छेड़छाड़ की एक घटना के बाद बचाया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए करण थापर ने कहा कि देहाद्राई ने घटनाओं को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश किया है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने झूठे आरोप लगाने के चलते शशि थरूर को मानहानि का नोटिस भेजा। उन्होंने थरूर को आरोप वापस लेने और माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।
राजीव चंद्रशेखर ने शशि थरूर को आड़े हाथों लेते हुए उनसे झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। तिरुवनंतपुरम के बीजेपी प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम के विकास के लिए बहस की चुनौती दी है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को बहस करने की चुनौती दी है। शशि थरूर ने इसे स्वीकार कर लिया है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस सवाल का जवाब दिया है कि विपक्ष के पास पीएम नरेंद्र मोदी का क्या विकल्प है। उन्होंने कहा है कि यह सवाल ही बेतुका है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोक सभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के विकल्प को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने यह भी बताया है कि पीएम मोदी का विकल्प कौन है।
केरल के तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर भाजपा के राजीव चन्द्रशेखर और कांग्रेस के शशि थरूर के बीच मुकाबला है। यहां से पिछले चुनाव में थरूर को जीत मिली थी।