हिमंत बिस्वा सरमा ने ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे

May 10 2021, 09:17 AM IST

हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में दुबारा सत्ता में आई भाजपा ने इस बार सर्वानंद सोनावाल के बजाय हिमंत बिस्वा सरमा को राज्य की कमान सौंपने का निर्णय लिया था। दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद सर्बानंद ने पार्टी के फैसले को स्वीकार कर लिया था। बता दें कि बिस्वा सरमा 2014 में कांग्रेस से नाराज होकर भाजपा में आए थे। इसके बाद वे भाजपा में एक बड़े नेता के तौर पर उभरे। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।