हम बचपन से हमारे बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं कि सूर्यास्त के बाद ये काम नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से हमारे ऊपर कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं या हम बीमार हो सकते हैं। इन मान्यताएं के पीछे कई कारण होते हैं जैसे धार्मिक, वैज्ञानिक या मनोवैज्ञानिक। आज हम आपको ऐसे ही कामों के बारे में बता रहे हैं, जो सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए।

उज्जैन. हम बचपन से हमारे बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं कि सूर्यास्त के बाद ये काम नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से हमारे ऊपर कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं या हम बीमार हो सकते हैं। इन मान्यताएं के पीछे कई कारण होते हैं जैसे धार्मिक, वैज्ञानिक या मनोवैज्ञानिक। आज हम आपको ऐसे ही कामों के बारे में बता रहे हैं, जो सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए। साथ ही उससे जुड़े अन्य पक्ष भी…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. नाखून, बाल और दाढ़ी काटना
सूर्यास्त के बाद में क्षौर कर्म नहीं करना चाहिए। यानी बाल, नाखून नहीं कटवाना चाहिए और शेविंग भी नहीं करना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से कर्ज बढ़ता है।

2. पेड़ पौधों को छूना या पानी देना
सूर्यास्त के बाद पेड़- पौधों को छूना, उनके पत्ते तोड़ना या उन्हें पानी देना सही नहीं माना जाता। मान्यता अनुसार वे सूर्यास्त के बाद सो जाते हैं। सूर्यास्त के बाद भूलकर भी तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए।

3. सूर्यास्त के बाद स्नान
कई लोग दो समय स्नान करते हैं सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के बाद। यदि सूर्यास्त के बाद स्नान कर रहे हैं तो माथे पर चंदन ना लगाएं। रात्रि को स्नान करने से शीत का प्रकोप बढ़ जाता है।

4. अंतिम संस्कार
गरुड़ पुराण के अनुसार सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार किया जाता है तो मरने वाले को परलोक में कष्ट भोगने पड़ते हैं। अगले जन्म में उसके अंगों में खराबी आ सकती है। इसलिए सूर्यास्त के बाद दाह संस्कार नहीं करना चाहिए।

5. दही का सेवन
गरुड़ पुराण के अनुसार, सूर्यास्त के बाद दही नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद भी यही कहता है। ऐसा करने से स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

बुधवार को नहीं करना चाहिए पैसों का लेन-देन और पश्चिम दिशा में यात्रा, ध्यान रखें ये बातें भी

अपने जन्मदिन पर सभी को करना चाहिए ये 5 काम, इनसे हमें मिलते हैं शुभ फल

परंपरा: भगवान श्रीगणेश का प्रतीक है स्वास्तिक, इसके उपायों से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि

नवग्रहों के राजा हैं सूर्यदेव, हर व्यक्ति के जीवन पर डालते हैं शुभ-अशुभ प्रभाव, इस विधि से करें आराधना

मान्यता: सप्ताह के इन 3 दिनों में नए कपड़े पहनने से बचना चाहिए, जरूरी हो तो इस बात का ध्यान रखें