कुछ लोग नियमित रूप से पूजा-पाठ करते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी किस्मत का साथ नहीं मिल पाता है।

उज्जैन. मनु स्मृति के अनुसार, जो लोग घर में अशुभ काम करते हैं, वे भाग्य का साथ प्राप्त नहीं कर पाते हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखने पर देवी-देवताओं की कृपा मिलती है और दुर्भाग्य दूर हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात में न छोड़े जूठे बर्तन और गंदे कपड़े
रात में जूठे बर्तन और गंदे कपड़े भिगोकर नहीं सोना चाहिए। ये काम घर की सुख-समृद्धि के लिए अच्छा नहीं है। जिन घरों में रोज ऐसा होता है, वहां अशांति होती है। ऐसे घर से देवी-देवताओं चले जाते हैं। रात में ये दोनों काम करने से बचें।

घर से हटा दें बेकार चीजें
घर की गरीबी बढ़ाने में फालतू सामान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बेकार चीजें घर में नकारात्मकता बढ़ाती हैं, इसकी वजह से परिवार के सदस्यों का तनाव बढ़ता है। इससे बचने के लिए घर से बेकार चीजें तुरंत हटा देनी चाहिए।

किस्मत का साथ पाने क लिए करें ये उपाय...

दूसरों की मदद करें
पुरानी मान्यता है कि दान करने से सभी दुख दूर हो सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद करता है तो उनकी दुआओं से सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

पहली रोटी गाय को दें
घर में रोज सबसे पहली रोटी गाय को खिलाएं और अंतिम रोटी कुत्ते को खिलाएं। ये उपाय रोज करना चाहिए। इस उपाय से घर में शांति बनी रहती है।