बीआर चौपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत सीरियल आज भी लोगों के जहन में ताजा है। छोटे परदे पर जब हर रविवार को महाभारत का टेलिकास्ट होता था तो इसे देखने के लिए हर कोई बेताब रहता था। इस सीरियल के कई किरदार अब इस दुनिया में नहीं है।

उज्जैन. महाभारत (Mahabharata) में भीम का किरदान निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। हालांकि, निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। उन्होंने भीम का किरदार इतनी शिद्दत से निभाया कि हर कोई उन्हें भीम से नाम से बुलाने लगा। गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत ग्रंथ में भीम से जुड़ी कई रोचक बातें बताई गई हैं, जिन्हें आम लोग कम ही जानते हैं। आज हम आपको भीम से जुड़ी यही खास बातें बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

1. महाभारत के अनुसार भीम पाण्डवों में तीसरे स्थान पर थे। वे पवनदेव के वरदान स्वरूप कुन्ती से उत्पन्न हुए थे। ये सभी पाण्डवों में वे सर्वाधिक बलशाली और श्रेष्ठ कद-काठी के थे एवं युधिष्ठिर के सबसे प्रिय भाई थे। 
2. भीम के बल का गुणगान महाभारत में कई स्थानों पर किया गया है। जैसे:- "सभी गदाधारियों में भीम के समान कोई नहीं है और ऐसा भी कोई जो गज की सवारी करने में इतना योग्य हो और बल में तो वे दस हज़ार हाथियों के समान है। 
3. वनवास काल में भीम में अनेक राक्षसों का वध किया जिसमें बकासुर एवं हिडिंब आदि प्रमुख हैं। अज्ञातवास में दौरान जब पांडव विराट नगर में रह रहे थे, उस समय विराट नरेश के काले कीचक ने द्रौपदी का अपमान कर दिया था। भीम ने उसका वध कर दिया था।
4. युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में राजाओं की कमी होने पर भीम ने मगध के शासक जरासंध को परास्त करके 86 राजाओं को मुक्त कराया। भीम और जरासंध का युद्ध 13 दिनों तक चला था। अंत में श्रीकृष्ण की युक्ति से भीम ने उसका वध कर दिया।
5. युद्ध के बाद जब युधिष्ठिर हस्तिनापुर के राजा बने, तब उन्होंने भीम को अपना युवराज बनाया था व अन्य भाइयों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी थी। 
6. महाभारत के युद्ध में भीम ने सबसे ज्यादा कौरव भाइयों का वध किया था। इन्ही के द्वारा दुर्योधन के वध के साथ ही महाभारत के युद्ध का अंत हो गया। कौरवों के अलावा कर्ण के पुत्र वनसेन का वध भी भीमसेन ने किया था।
7. स्वर्गरोहण के दौरान भीम बीच में ही गिर पड़े तो उन्होंने अपने भाई युधिष्ठिर से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि- तुम बहुत ज्याद खाते थे और व्यर्थ ही अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते थे। इसलिए तुम्हारी आज ये हालत हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी पढ़ें...

टीवी स्क्रीन पर भीम को दु:शासन का खून पीते देख डर गए थे लोग, महाभारत से जानिए क्या थी ये पूरी घटना


Mahabharat के भीम Praveen Kumar Sobti का निधन, सीरियल के 7 कलाकार भी अब इस दुनिया में नहीं

BSF की नौकरी छोड़ Praveen Kumar Sobti आए थे एक्टिंग की दुनिया में, ऐसे मिला था Mahabharat में भीम का रोल

Praveen Kumar Sobti Passed Away: नहीं रहे 'महाभारत' के भीम, 74 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा