श्रीमद्भागवत पुराण हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है। इस ग्रंथ की रचना आज से लगभग 5000 साल पहले कर दी गई थी।

उज्जैन. आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि कलयुग में क्या-क्या घटित होगा इसकी भविष्यवाणी भागवत पुराण में पहले कर दी गई थी। जानिए श्रीमद्भागवत पुराण में की गई कलियुग से जुड़ी कुछ भविष्यवाणियां..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. धर्म, सत्यवादिता, स्वच्छता, सहिष्णुता, दया, जीवन की अवधि, शारीरिक शक्ति और स्मृति सभी दिन-ब-दिन घटती जाएगी।
2. कलयुग में जिस व्यक्ति के पास जितना धन होगा वो उतना गुणी माना जाएगा और कानून, न्याय केवल एक शक्ति के आधार पर लागू किया जाएगा।
3. कलयुग में पुरूष और स्त्री बिना विवाह के ही केवल एक-दूसरे में रुचि के अनुसार साथ-साथ रहेंगे।
4. व्यापार की सफलता छल पर निर्भर करेगी।
5. पहले के समय में जो ब्राह्मण रहते थे वो अपने शरीर पर बहुत कुछ धारण करते थे पर कलयुग में वे लोग सिर्फ एक धागा पहनकर ब्राह्मण होने का दावा करेंगे।
6. कलयुग में जिस व्यक्ति के पास धन नहीं होगा वो अधर्मी, अपवित्र और बेकार माना जाएगा।
7. विवाह दो लोगों के बीच बस एक समझौता बनकर रह जाएगा और लोग बस स्नान करके समझेंगे की वो अंतरआत्मा से भी साफ-सुथरे हो गए हैं।
8. लोग दूर के नदी-तालाबों को तो तीर्थ मानेंगे, लेकिन अपने पास रह रहे माता-पिता की निंदा करेंगे।
9. धर्म-कर्म के काम केवल लोगों के सामने अच्छा दिखने और दिखावे के लिए किए जाएगे।
10. पृथ्वी भ्रष्ट लोगों से भर जाएगी और लोग सत्ता हासिल करने के लिए एक दूसरे को मारेंगे।