हमारे अनेक धर्म ग्रंथों में लाइफ मैनेजमेंट से जुड़े सूत्रों के बारे में बताया गया है। महाभारत (Mahabharata) भी इन ग्रंथों में से एक है। इस ग्रंथ में महात्मा विदुर एक मुख्य किरदार हैं।   

उज्जैन. महात्मा विदुर महाराजा धृतराष्ट्र के छोटे और हस्तिनापुर के महामंत्री थे। वे सदैव धर्म के पक्ष में ही बात करते थे, लेकिन दुर्योधन और शकुनि आदि उनकी नीतिगत बातों का समर्थन नहीं करते थे। कुरुक्षेत्र युद्ध से पहले महात्मा विदुर ने राजा धृतराष्ट्र को लाइफ मैनेजमेंट से संबंधित अनेक सूत्र बताए थे। इन्हीं सूत्रों को विदुर नीति (Vidur Niti) कहा जाता है। महात्मा विदुर ने अपनी एक नीति में बताया है कि किन लोगों के घर पर कभी बरकत नहीं होती है और वे क्यों हमेशा गरीब बने रहते हैं। आगे जानिए महात्मा विदुर की इस नीति के बारे में…

जहां साफ-सफाई का अभाव होता है
विदुर नीति के अनुसार, जिन लोगों के घर में समय-समय पर साफ-सफाई नहीं होती और गंदगी रहती है। ऐसे लोगों के घर में कभी भी देवी लक्ष्मी निवास नहीं करती और ऐसे घर में पैसा भी नहीं आता। इसलिए ऐसे घरों में रहने वाले लोग हमेशा गरीब ही बने रहते हैं और इनका जीवन इसी तरह अभावों में गुजरता है। कई ग्रंथों में ये बताया गया है कि देवी लक्ष्मी वहीं निवास करती हैं, जहां साफ-सफाई रहती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जो नहीं करते हैं बड़े बुजुर्गों का सम्मान
जिन घरों में बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता और सदैव अनादर होता रहता है, ऐसे घर में कभी भी बरकत नहीं होती है और यहां रहने वाले लोग हमेशा गरीबी में ही अपना जीवन गुजारते हैं। बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही घर में रौनक रहती है और पैसों की आ‌वक बनी रहती है। ऐसा धर्म ग्रंथों में भी बताया गया है।

मेहनत से जी चुराने वाले कामचोर
जो लोग मेहनत नहीं करना चाहते और दूसरों के हक का पैसा हड़पना चाहते हैं, ऐसे लोग हमेशा गरीब बने रहते हैं। ऐसे लोग सिर्फ ख्याली पुलाव पकाते हैं जो हकीकत से बहुत दूर होते हैं। ऐसे लोग बैठे-बैठे तरक्की, उपलब्धि और रोजगार पाना चाहते हैं, कामचोर लोगों की ये हसरतें पूरी नहीं होती। लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है।

भगवान पर भरोसा न करने वाले
जो लोग भगवान पर विश्वास नहीं करते स्वयं को ही सर्वेसर्वा समझते हैं, ऐसे लोगों पर ईश्वर की कृपा कभी नहीं होती। ऐसे लोगों का जीवन गरीबी में बीतता है। इसलिए हमें हमेशा ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। अपने मन में रोजाना ईश्वर का ध्यान जरूर करें। 


ये भी पढ़ें-

इन 6 चीजों से हमेशा रहना चाहिए अलर्ट, इन्हें कमजोर या छोटा समझा तो हो सकता है बड़ा नुकसान

पैरों के तलवों में होते हैं किस्मत चमकाने वाले निशान, जो बताते हैं नेचर और फ्यूचर