इन 3 राशियों के लोग दुश्मन को भी कर देते हैं माफ, किसी से नहीं रखते बैर भाव

Published : Nov 28, 2021, 09:51 AM IST
इन 3 राशियों के लोग दुश्मन को भी कर देते हैं माफ, किसी से नहीं रखते बैर भाव

सार

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां बताई गई हैं। इन बारह राशियों के अपने गुण और दोष होते हैं। जब किसी व्यक्ति का जन्म होता है तो उस समय के नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति के अनुसार राशि नाम निर्धारित किया जाता है। इसलिए ज्योतिष में माना जाता है कि राशि का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव पर भी पड़ता है।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में तीन ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनके लोग किसी से भी बैर भाव नहीं रखते हैं। ये पुरानी बातों को भुलाकर लोगों को उनकी गलतियों के लिए बहुत जल्दी माफ कर देते हैं। इन 3 राशियों के लोग आगे रहकर किसी से विवाद नहीं करते, छोटी-मोटी बातों को मन में नहीं रखते और सभी के प्रति सद्भावना रखते हैं। आगे जानिए कौन-सी राशि के हैं वे लोग…

कर्क राशि
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। कर्क राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही भावुक होते हैं और ये स्वयं से जुड़े लोगों का बहुत ध्यान रखते हैं। कर्क राशि के लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं इसलिए इनके भीतर लोगों को उनकी गलतियों पर माफ करने का गुण होता है।

सिंह राशि
इस राशि के लोग नाम के भांति ही सिंह की तरह व्यवहार करते हैं। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। ये लोग हर बात को स्पष्टता से रखते हैं। इस राशि के लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग पीछे मुड़कर नहीं देखते और पुरानी चीजों को भूलकर आगे बढ़ते हैं। यदि इन्हें कोई चोट पहुंचाए तो ये आक्रामक हो सकते हैं लेकिन इनमें क्षमा करने का गुण भी होता है। ये लोगों को उनकी गलतियों के लिए माफ करके जीवन में आगे बढ़ जाते हैं।

मीन राशि
यह राशि बृहस्पति के आधिपत्य वाली राशि है। इस राशि के लोग थोड़े से असभ्य लग सकते हैं क्योंकि ये हर बात पर तपाक से जवाब देने वाले होते हैं, लेकिन ये लोग साफ दिल के होते हैं और अपने मन में किसी के प्रति द्वेष भावना नहीं रखते हैं। अगर कोई इन्हें चोट पहुंचाता है तो ये उस बात को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं। ये जीवन के पुराने अध्याय को बंद करके नए अध्याय का आरंभ करने में यकीन रखते हैं।

ज्योतिष में स्वभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

बहुत गुस्सैल होते हैं इन 5 राशि के लोग, नियंत्रण खोने पर ये किसी की बात नहीं मानते

शरीर के इन 4 हिस्सों पर हो तिल तो मिलते हैं शुभ फल, ऐसे लोगों को नहीं होती पैसों की कमी

होठों के तिल बढ़ाते हैं खूबसूरती, इनसे जान सकते हैं आप किसी का भी नेचर और फ्यूचर

समुद्र शास्त्र: सिर की बनावट से भी जान सकते हैं लोगों के नेचर और फ्यूचर के बारे में खास बातें

ये हैं कुंडली में बनने वाले 10 शुभ योग, जानिए इनमें जन्में लोगों का स्वभाव कैसा होता है

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम