खर मास में करें सूर्यदेव और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, इन मंत्रों के जाप से मिलेंगे शुभ फल

Published : Dec 14, 2021, 11:26 AM ISTUpdated : Dec 14, 2021, 01:07 PM IST
खर मास में करें सूर्यदेव और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, इन मंत्रों के जाप से मिलेंगे शुभ फल

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति यानी गुरु हैं। जब भी सूर्य गुरु की इन राशियों में प्रवेश करता है, खर मास शुरू हो जाता है। खर मास (Khar Maas 2021) के दौरान किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते हैं।

उज्जैन. इस बार 16 दिसंबर, गुरुवार को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खर मास (Khar Maas 2021) शुरू हो जाएगा, जो 14 जनवरी 2022 तक रहेगा। इस एक महीने में भगवान की आराधना करने का विशेष महत्व है। धर्मग्रंथों के मुताबिक, इस मास में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर उगते सूरज को जल चढ़ाएं और भगवान का स्मरण करना चाहिए। इससे भगवान की कृपा बनी रहती है।

खर मास में मंत्र का जाप
धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि खरमास के दौरान भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और सूर्य देव के मंत्रों का जाप करने का भी विधान है। इस महीने भगवान विष्णु के लिए ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। ऊँ क्लीं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप श्रीकृष्ण के लिए करना चाहिए। इन दोनों मंत्रों के लिए तुलसी या कमलगट्टे की माला का इस्तेमाल करना चाहिए। भगवान सूर्य के लिए उगते हुए सूरज को प्रणाम करते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नम: मंत्र जाप करना चाहिए।

खरमास में करें ये काम 
- खर मास में तीर्थ स्नान, दान के साथ घरों और मंदिरों में भगवान की कथा करवाने का विधान है। खरमास के दौरान भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। 
- पुराणों में बताया गया है कि खरमास के दौरान गौदान और ब्राह्मण भोजन करवाने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। 
- खरमास में सूर्य पूजा करने की भी परंपरा है। इस महीने में जब सूर्य धनु राशि में रहता है तब सूर्य को अर्घ्य देने और प्रणाम करने से बीमारियां दूर होती हैं।
- धनु खर मास के दौरान शीत ऋतु अपने चरम पर होती है। इस दौरान ऊनी कपड़ों का दान करने का विधान है। सूर्य के धनु राशि में रहते वक्त हेमंत और शिशिर ऋतु होती है। 
- इस समय गर्म कपड़ों के साथ ही अन्न, जूते-चप्पल, गुड़, तिल और बाजरे का दान करने की परंपरा है। इस महीने अपनी कमाई से कुछ अंश जरूर दान करना चाहिए। 
- गौ, भूमि, स्वर्ण, घी, वस्त्र, धान्य, गुड़, चांदी, नमक या शहद का दान करने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं।

 

ये खबरें भी पढ़ें

दिन के अनुसार रोज करें ये आसान उपाय, मिलेंगे ग्रहों के शुभ फल और बनेंगे धन लाभ के योग


16 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक का समय है बहुत खास, ये उपाय कर सकते हैं आपकी परेशानियां दूर

बुध के राशि परिवर्तन से इन 4 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर

धनु से निकलकर मकर राशि में आया शुक्र, किसकी चमकेगी किस्मत और किन राशियों की बढ़ेगी परेशानी, जानिए

30 दिसंबर तक मकर राशि में रहेगी शुक्र-शनि की जोड़ी, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम